रचना व तेजस्विनी का भारतीय शूटिग टीम में चयन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की हेड कांस्टेबल रचना देवी व मारुति कुंज की एकलव्य स्पो‌र्ट्स शूटिग एकेडमी की तेजस्विनी का भारतीय शूटिग टीम में चयन किया गया है। मार्च में होने वाली व‌र्ल्ड कप प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी भाग लेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 06:39 PM (IST)
रचना व तेजस्विनी का भारतीय शूटिग टीम में चयन
रचना व तेजस्विनी का भारतीय शूटिग टीम में चयन

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की हेड कांस्टेबल रचना देवी व मारुति कुंज की एकलव्य स्पो‌र्ट्स शूटिग एकेडमी की तेजस्विनी का भारतीय शूटिग टीम में चयन किया गया है। मार्च में होने वाली व‌र्ल्ड कप प्रतियोगिता में भी ये खिलाड़ी भाग लेंगी।

कादरपुर स्थित सीआरपीएफ के समूह केंद्र में तैनात हेड कांस्टेबल रचना देवी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। 2007 में सीआरपीएफ में भर्ती होने के बाद रचना देवी ने शूटिग खेलना शुरू किया। सीआरपीएफ की शूटिग टीम की कोच व मैनेजर सहायक कमांडेंट सर्वेश तोमर ने बताया कि रचना देवी शुरू से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन करती हैं। पिछले वर्ष आल इंडिया पुलिस शूटिग चैंपियनशिप में भी रचना देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर सीआरपीएफ का नाम रोशन किया था। भारतीय टीम के चयन के लिए दिल्ली के करणी सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ, जिसमें रचना देवी ने बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह बना कर सीआरपीएफ का नाम रोशन किया है।

मारुति कुंज एकलव्य स्पो‌र्ट्स शूटिग एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली तेजस्विनी केआर मंगलम स्कूल की छात्रा हैं। तेजस्विनी मूल रूप से पटौदी रोड पर गाडौली गांव की रहने वाली हैं। एकलव्य स्पो‌र्ट्स एकेडमी के अजीत तंवर व कोच ओमेंद्र सिंह ने बताया कि तेजस्विनी ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शूटिग चैंपियनशिप में भी एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया था। भारतीय टीम में स्थान पाकर तेजस्विनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

तेजस्विनी अपनी लगन और मेहनत से लगातार उपलब्धियां हासिल करती जा रही हैं। व‌र्ल्ड कप प्रतियोगिता में खेलने के बाद तेजस्विनी ओलंपिक भी खेलने जाएंगी।

chat bot
आपका साथी