ट्रायल में खिलाड़ियों बीच हुए कड़े मुकाबले, जीतने वाले का चयन

खेलो इंडिया में 20 खेल स्पर्धाएं शामिल हैं। गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक राम मेहर सिंह ने कहा कि 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तर पर मुकाबले होने हैं और उनमें जीतने वाला खिलाड़ी खेलो इंडिया मुकाबलों में भाग लेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 05:48 PM (IST)
ट्रायल में खिलाड़ियों बीच हुए कड़े मुकाबले, जीतने वाले का चयन
ट्रायल में खिलाड़ियों बीच हुए कड़े मुकाबले, जीतने वाले का चयन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: खेलो इंडिया के लिए राज्यस्तरीय मुकाबलों में शामिल होने वाले गुरुग्राम के खिलाड़ियों का ट्रायल चल रहा है। अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए दो दिन ट्रायल हुए। खेलो इंडिया में 20 खेल स्पर्धाएं शामिल हैं। गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक राम मेहर सिंह ने कहा कि 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तर पर मुकाबले होने हैं और उनमें जीतने वाला खिलाड़ी खेलो इंडिया मुकाबलों में भाग लेगा। जूडो:

जूडो प्रशिक्षक आरती सोलंकी ने बताया कि लड़कों के वर्ग में 50 किग्रा में सौरव, 55 जयदेव मंगल, 60 किश्न, 66 प्रिस, 73 सुधांशु, 81 भूपेंद्र, प्लस 81 जतिन का चयन हुआ है। लड़कियों के वर्ग में 40 संध्या, 44 नाजिया, 48 हिमांशी, 52 खुशी, 57 पलक, 63 जुगंतरा, प्लस 63 में श्वेता का चयन हुआ है।

तैराकी:

तैराकी प्रशिक्षक अर्जुन अवार्डी प्रशांता कर्माकर ने बताया कि सक्षम 800 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर बटरफ्लाई, प्रतीक 50, 100 मीटर फ्री स्टाइल, काम्या भारद्वाज 50,100 फ्री स्टाइल,200 मीटर बटरफ्लाई, सुहानी अहलावत 100 फ्री स्टाइल, 50 ब्रेस्ट स्ट्रोक, 200 आइएम और लोकेश कादयान 200 मीटर आइएम में राज्य स्तर पर खेलेंगे। टेबल टेनिस:

लड़कों के वर्ग में ध्रूव वत्स, सिद्धांत कटारिया और लड़कियों के वर्ग में कास्वि कालडा, एंजेल चौहान, देवांशी मल्होत्रा शामिल है। बैडमिटन:

लड़कियों के वर्ग में सान्वी अनेजा च सुहानी शुक्ला और लड़कों के वर्ग में ओम करन, बुकंद प्रताप ने जीत दर्ज कर जिला टीम में स्थान बनाया। लाल टेनिस:

लड़कों के वर्ग में अर्जुन सिंह, सार्थक शर्मा व लड़कियों के वर्ग में श्रेया सिंह व तमन्ना जिले की टीम में शामिल है। ट्रायल में इन्हीं खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर टीम में स्थान बनाया।

chat bot
आपका साथी