खेल: तीरंदाज दीपशिखा का हरियाणा टीम में चयन

गुरुग्राम ताऊ देवीलाल स्टेडियम तीरंदाजी प्रशिक्षण सेंटर की खिलाड़ी दीपशिखा का हरियाणा टीम में चयन हुआ है। प्रशिक्षक भगवत कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को जींद में हरियाणा खिलाड़ियों की ट्रायल हुई थी और बुधवार को हरियाणा तीरंदाजी एसोसिएशन ने लिस्ट जारी की है जिसमें तीरंदाज दीपशिखा का चयन हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 04:51 PM (IST)
खेल: तीरंदाज दीपशिखा का हरियाणा टीम में चयन
खेल: तीरंदाज दीपशिखा का हरियाणा टीम में चयन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम:

गुरुग्राम ताऊ देवीलाल स्टेडियम तीरंदाजी प्रशिक्षण सेंटर की खिलाड़ी दीपशिखा का हरियाणा टीम में चयन हुआ है। प्रशिक्षक भगवत कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को जींद में हरियाणा खिलाड़ियों की ट्रायल हुई थी और बुधवार को हरियाणा तीरंदाजी एसोसिएशन ने लिस्ट जारी की है, जिसमें दीपशिखा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए इंडियन राउंड इवेंट में चयन किया गया है। अंडर 14 ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता अगले माह 23 से 28 अक्टूबर आंध्रप्रदेश के शहर विजयवाड़ा में खेली जाएगी। इसमें हरियाणा से इंडियन और रिकर्व राउंड में खेलने वाली खिलाड़ी जाएंगी। दीपशिखा प्रदेश के लिए पदक जीतने की मजबूत दावेदार है।

chat bot
आपका साथी