सीनियर वर्ग में याशिका रावत रहीं बेस्ट तैराक

ओल्ड दिल्ली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय स्थित स्विमिग पूल में खेली गई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सचिन ठाकरान चैंपियन रहे और लड़कियों के वर्ग में याशिका रावत बेस्ट तैराक रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 07:05 PM (IST)
सीनियर वर्ग में याशिका रावत रहीं बेस्ट तैराक
सीनियर वर्ग में याशिका रावत रहीं बेस्ट तैराक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय स्थित स्विमिग पूल में खेली गई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सचिन ठाकरान चैंपियन रहे और लड़कियों के वर्ग में याशिका रावत बेस्ट तैराक रहीं। ग्रुप-एक के लड़कों के वर्ग में पार्थ जैन और लड़कियों के वर्ग में देविका बजाज रहीं।

ग्रुप-दो के लड़कों के वर्ग में प्रतीक व लड़कियों के वर्ग में समृद्धि विजेता रहीं। ग्रुप-तीन के लड़कों के वर्ग में सौरभ व लड़कियों के वर्ग में स्तुति बेस्ट तैराक रहीं। ग्रुप-चार के लड़कों के वर्ग में दक्ष गांधी व लड़कियों के वर्ग में अवनी रहीं। ग्रुप-पांच के लड़कों के वर्ग में देवेश खरब और लड़कियों के वर्ग में सेरेना सरोहा बेस्ट तैराक रही। प्रतियोगिता में काम्या भारद्वाज ने ग्रुप एक में खेलते हुए दो स्वर्ण व तीन रजत पदक जीते। रिजुल भारद्वाज ने ग्रुप दो में एक स्वर्ण व कांस्य और प्रतीक ने चार स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। ग्रुप -दो में सुहानी ने दो स्वर्ण,एक रजत व कांस्य और तनुज अहलावत ने तीन स्वर्ण, दो रजत पदक जीते।

डा. घमंडीलाल को मिलेगा बाल साहित्य भारती सम्मान

वि., गुरुग्राम: बाल साहित्यकार डा. घमंडीलाल अग्रवाल को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश हिदी संस्थान, लखनऊ द्वारा बाल साहित्य भारती सम्मान दिया जाएगा। डा. घमंडीलाल ने बताया कि उनको संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष ने डा. सदानंद प्रसाद गुप्त ने सम्मान के बारे में जानकारी दी है। सम्मान स्वरूप ढाई लाख रुपये की राशि भी दी जाएगी। इससे पहले भी डा. घमंडीलाल अग्रवाल को उनकी रचनाओं के लिए कई बार सम्मानित किया गया है।

chat bot
आपका साथी