जकार्ता पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि का इंतजार

जकार्ता एशियन एशियन गेम्स 201

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Jun 2019 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 07 Jun 2019 05:49 PM (IST)
जकार्ता पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि का इंतजार
जकार्ता पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि का इंतजार

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

जकार्ता एशियन एशियन गेम्स 2018 में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का इंतजार है। जकार्ता में भारत ने 15 स्वर्ण पदक समेत 69 पदक जीते हैं, जिसमें अकेले हरियाणा के 30 खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धा व टीम स्पर्धा में 18 पदक (6 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक) जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस संबंध में खेल विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण का कहना है कि अगले दस दिन में इस बारे में निर्णय हो जाएगा कि जकार्ता पदक विजेताओं को कब इनाम राशि वितरित की जा रही है। इसके लिए तैयारी चल रही है। खिलाड़ियों के कागजात की जांच चल रही है।

कुश्ती :

.विनेश फौगाट स्वर्ण पदक

.बजरंग पुनिया स्वर्ण पदक

मुक्केबाजी :

.अमित पंघाल स्वर्ण पदक

.विकास कृष्णन कांस्य पदक

एथलीट:

. नीरज चोपड़ा भाला फेंक स्वर्ण पदक

. अरपिदर सिंह ट्रिपल जंप स्वर्ण पदक

. मंजीत चहल 800 मीटर दौड़ स्वर्ण पदक

. सीमा पुनिया डिस्कस थ्रो कांस्य पदक घुड़सवारी :

आशीष मलिक रजत पदक पुरुष हॉकी टीम :

. सुरेंद्र कुमार कांस्य पदक

. सरदार सिंह कांस्य पदक महिला हॉकी टीम :

. रानी रामपाल रजत पदक

. नवनीत कौर रजत पदक

. नवजोत कौर रजत पदक

. दीपिका रजत पदक

. नेहा रजत पदक

. सविता रजत पदक

. मोनिका रजत पदक

. उदिता रजत पदक वुशु :

. नरेंद्र ग्रेवाल कांस्य पदक शूटिग :

. संजीव राजपूत 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में रजत पदक

. लक्ष्य श्योराण पुरूष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक

. अभिषेक वर्मा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक महिला कबड्डी टीम :

. साक्षी कुमारी रजत पदक

. पायल चौधरी रजत पदक पुरुष कबड्डी टीम :

. दीपक हुड्डा कांस्य पदक

. प्रदीप नरवाल कांस्य पदक

. मोनू गोयत कांस्य पदक

. संदीप नरवाल कांस्य पदक रोइंग :

. दुष्यंत चौहान कांस्य पदक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी