पहले दिन के मुकाबलों में हिसार व सोनीपत के पहलवानों का रहा दबदबा

गांव दौलताबाद स्थित पवनपुत्र व्यायामशाला में शनिवार को प्रदेशभर के नन्हें पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबला शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:18 PM (IST)
पहले दिन के मुकाबलों में हिसार व सोनीपत के पहलवानों का रहा दबदबा
पहले दिन के मुकाबलों में हिसार व सोनीपत के पहलवानों का रहा दबदबा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम :

गांव दौलताबाद स्थित पवनपुत्र व्यायामशाला में शनिवार को प्रदेशभर के नन्हें पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबला शुरू हुआ। पहले दिन गुरुग्राम को एक पदक मिला। ग्रीको रोमन स्पर्धा में 65 किग्रा में अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किया।

हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल स्पर्धा में लड़के व लड़कियां और ग्रीको रोमन स्पर्धा में लड़कों के मुकाबले शामिल हैं। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के जिला महासचिव जयभगवान कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में साढ़े 600 के करीब पहलवान शामिल हैं। शनिवार को पहले दिन पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। कटारिया ने कहा कि पहले व दूसरे राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल राउंड के मुकाबले भी हुए। कुछ वजन के फाइनल मुकाबले भी हुए। रविवार को सभी वजन के फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राकेश दौलताबाद ने किया। मौके पर हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार हुड्डा भी उपस्थित थे। ग्रीको रोमन स्पर्धा ::

48 किग्रा :

पदक स्थान - नाम - जिला

प्रथम - रोनित - रोहतक

द्वितीय - राहुल - चरखी दादरी

तृतीय - मोनू - फतेहाबाद

तृतीय - अनिरूष - पानीपत

55 किग्रा :

प्रथम - रूपिन - सोनीपत

द्वितीय - गौरव - रोहतक

तृतीय - दीपक - हिसार

तृतीय - पवनजीत - झज्जर

65 किग्रा :

प्रथम - राहुल - सोनीपत

द्वितीय - राहुल - सोनीपत

तृतीय - अभिषेक - गुरुग्राम

तृतीय - उधम सिंह - झज्जर

80 किग्रा ::

प्रथम - चिराग - झज्जर

द्वितीय - रोहित - कैथल

तृतीय - अमित - सोनीपत

तृतीय - प्रदीप - सोनीपत ------

लड़कियों के वर्ग में ::

40 किग्रा :

प्रथम - सलोनी - एचडब्ल्यूए

द्वितीय - काजल - रोहतक

तृतीय - रितिका - फतेहाबाद

तृतीय - मेघा - रेवाड़ी

46 किग्रा :

प्रथम - पिकी - सोनीपत

द्वितीय - कोमल - पानीपत

तृतीय - ज्योति - जींद

तृतीय - तमन्ना - रोहतक

53 किग्रा ::

प्रथम - अंतिम - हिसार

द्वितीय - टीना - करनाल

तृतीय - प्रीति - रोहतक

तृतीय - आरती - सोनीपत

61 किग्रा :

प्रथम - वर्षा - फतेहाबाद

द्वितीय - अंजली - झज्जर

तृतीय - ज्योति - हिसार

तृतीय - स्वेता - रोहतक

69 किग्रा :

प्रथम - हर्शिता - हिसार

द्वितीय - इशा - रोहतक

तृतीय - किर्ती - भिवानी

chat bot
आपका साथी