वालीबाल खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को

राज्यस्तरीय जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए छह दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में शाम को लड़के तथा लड़की खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:40 PM (IST)
वालीबाल खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को
वालीबाल खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: राज्यस्तरीय जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए छह दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में शाम को लड़के तथा लड़की खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। सभी खिलाड़ियों को दो बजे पहुंचना होगा। वालीबाल प्रशिक्षक अजीत ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 दिसंबर तक चरखी दादरी में होगी। ट्रायल में भाग एक जनवरी 2003 जन्म तिथि वाले भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम है कि खिलाड़ी गुरुग्राम का मूल निवासी हो। अगर किसी अन्य जिला, प्रदेश का रहने वाला है तो वह गुरुग्राम के स्कूल में शिक्षा ले रहा हो, तभी वह भाग ले सकता है।

खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ी देंगे ट्रायल

जासं, गुरुग्राम: खेलो इंडिया (यूथ गेम्स) के लिए हरियाणा राज्य टीम का चयन करने के लिए ट्रायल होगा। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि इसमें अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खो-खो और हैंडबाल खिलाड़ियों का ट्रायल हिसार के महाबीर स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों का और 20 को लड़कों का ट्रायल होगा। इसी तरह वालीबाल, फुटबाल खिलाड़ियों की ट्रायल करनाल के कर्ण स्टेडियम में 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों के वर्ग में ट्रायल होगा। हाकी खिलाड़ियों का ट्रायल 19 और 20 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के मार्कंडेश्वर स्टेडियम में होगा। बास्केटबाल खिलाड़ियों का ट्रायल कैथल के सेक्टर 21 स्टेडियम में 19 और 20 दिसंबर को होगा। ट्रायल में खिलाड़ियों को जन्म प्रणाम, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, दो फोटो लेकर जाना है और सुबह आठ बजे स्टेडियम में पहुंचना होगा।

chat bot
आपका साथी