खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ी देंगे ट्रायल

खेलो इंडिया (यूथ गेम्स) के लिए हरियाणा राज्य टीम का चयन करने के लिए ट्रायल होगा। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि इसमें अंडर-1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:58 PM (IST)
खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ी देंगे ट्रायल
खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ी देंगे ट्रायल

जासं, गुरुग्राम: खेलो इंडिया (यूथ गेम्स) के लिए हरियाणा राज्य टीम का चयन करने के लिए ट्रायल होगा। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि इसमें अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खो-खो और हैंडबाल खिलाड़ियों का ट्रायल हिसार के महाबीर स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों का और 20 को लड़कों का ट्रायल होगा। इसी तरह वालीबाल, फुटबाल खिलाड़ियों की ट्रायल करनाल के कर्ण स्टेडियम में 19 को लड़कियों और 20 को लड़कों के वर्ग में ट्रायल होगा। हाकी खिलाड़ियों का ट्रायल 19 और 20 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के मार्कंडेश्वर स्टेडियम में होगा। बास्केटबाल खिलाड़ियों का ट्रायल कैथल के सेक्टर 21 स्टेडियम में 19 और 20 दिसंबर को होगा। ट्रायल में खिलाड़ियों को जन्म प्रणाम, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, दो फोटो लेकर जाना है और सुबह आठ बजे स्टेडियम में पहुंचना होगा।

घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो चोरी

जासं, गुरुग्राम: शहर में वाहन चोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। रोजाना दो तीन वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। चोरों ने सेक्टर-43 स्थित एक घर के सामने से स्कार्पियो चोरी कर ली। मकान नंबर 451 की दूसरी मंजिल पर रहने वाले अमित सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी काले रंग की स्कार्पियो को 27 नवंबर को खड़ा किया था। अगले दिन सुबह स्कार्पियो गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गोतस्कर ने दी जान से मारने की धमकी

संस, बादशाहपुर: गोतस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह गोतस्करी रोकने में पुलिस की मदद करने वालों को ही जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। भोंडसी थाने में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मरुति कुंज निवासी सत्य प्रकाश जानवरों के हितार्थ एक एनजीओ चलाते हैं। वह पशु तस्करी रोकने के लिए समय-समय पर पुलिस को सूचना देते रहे हैं। 28 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली में एक ट्रक को सत्यप्रकाश की सूचना के बाद पकड़ा गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद बौखलाए तस्कर ने सत्यप्रकाश के मोबाइल नंबर पर काल कर जान से मारने की धमकी दी। अपना नाम साहुल कुरैशी बताते हुए काल करने वाले ने सत्यप्रकाश से कहा तुम्हारी वजह से हमारे कई ट्रक पकड़े गए। अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो तुम्हें जान से मार देंगे। भोंडसी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी