विजेता जिमनास्ट टीम का हुआ स्वागत

जम्मू कश्मीर में 21 से 26 नवंबर तक खेली गई 25वीं जूनियर राष्ट्रीय रिद्मिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा टीम का मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:01 PM (IST)
विजेता जिमनास्ट टीम का हुआ स्वागत
विजेता जिमनास्ट टीम का हुआ स्वागत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जम्मू कश्मीर में 21 से 26 नवंबर तक खेली गई 25वीं जूनियर राष्ट्रीय रिद्मिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा टीम का मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में स्वागत किया गया। खेल उपनिदेशक राम मेहर सिंह और जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को ध्रुवी चौधरी, लाइफ़ अदलखा, अंशुल दहिया की टीम ने कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस मौके पर हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल अम्मू भी पहुंचे थे। इस दौरान जिमनास्टिक प्रशिक्षक कविता सैनी, प्रशिक्षक संदीप कुमार, अशोक कुमार, ललित कुमार, आलिया खान, रविद्र, कुलविद्र कुमार, सुनील नडानिया, रेनुका भी उपस्थित थे। सोना यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सोना यादव ने वाराणसी में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। 45 से अधिक आयु वर्ग में खेलते हुए दस हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण और पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। 29 से 30 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में देशभर से एथलीट शामिल हुए थे, जिनके बीच सोना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पहले भी कई बार प्रदेश के लिए पदक जीत चुकी हैं। धनीराम ने जीते दो पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: वाराणसी में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में गुरुग्राम के धनीराम यादव ने दो पदक जीते। 65 से अधिक आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए धनीराम ने पांच हजार मीटर वाक में रजत पदक और पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया। इससे पहले भी कई बार प्रदेश के लिए पदक जीत चुके हैं।

chat bot
आपका साथी