राज यादव ने संभाला डीएसओ का पदभार

बुधवार को राज यादव ने गुरुग्राम जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) का पदभार संभाल लिया। नेहरू स्टेडियम में पहुंचने पर खेल विभाग के खेल प्रशिक्षकों व अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:06 PM (IST)
राज यादव ने संभाला डीएसओ का पदभार
राज यादव ने संभाला डीएसओ का पदभार

ागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बुधवार को राज यादव ने गुरुग्राम जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) का पदभार संभाल लिया। नेहरू स्टेडियम में पहुंचने पर खेल विभाग के खेल प्रशिक्षकों व अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज ने कहा कि वह खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले भी कई खेल सुविधाओं को खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया गया है। सरकार की नीति है कि हर खिलाड़ी तक सुविधा पहुंचनी चाहिए और उसी नीति पर काम करना है। मंगलवार को उनका तबादला गुरुग्राम हुआ था। इससे पहले वह पानीपत में जिला खेल अधिकारी थीं।

इस मौके पर सेवानिवृत प्राचार्य राघवेंद्र यादव, डा. विजय सिंह, नरेंद्र सिंह राणा और खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार, कुलवंत सिंह, अशोक दुआ, रामनिवास, आलिया खान, मीनाक्षी सैनी, संदीप कुमार, सुनील नडानिया, ललीत कुमार, भगवत कुमार, जरनैल सिंह, आरती सोलंकी,उपाधीक्षक रेनुका,मीनाक्षी वर्मा व अन्य प्रशिक्षक -स्टाफ भी उपस्थित थे।

आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप

संस, बादशाहपुर: बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की रामा एनक्लेव में आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष और उनके साथियों पर सुरक्षाकर्मी और महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप है। बादशाहपुर पुलिस ने राजवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामा एनक्लेव की रहने वाली राजवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब नौ बजे गार्ड की चिल्लाने की आवाज आई। बाहर निकल कर देखा तो आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष राकेश अमित व उसके तीन साथी गार्ड को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। वे अपने बेटे व एक अन्य महिला सविता के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। सभी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बलेनो कार से फरार हो गए। राजवती, उसके बेटे और सविता को काफी चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी