आखिरकार खेल विभाग ने अपने दोनों हीरो का किया सम्मान

आखिरकार खेल विभाग को याद आ ही गया कि पदक विजेताओं का सम्मान करना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 06:45 PM (IST)
आखिरकार खेल विभाग ने अपने दोनों हीरो का किया सम्मान
आखिरकार खेल विभाग ने अपने दोनों हीरो का किया सम्मान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम :

आखिरकार खेल विभाग को याद आ ही गया कि पदक विजेताओं का सम्मान करना है। कुरुक्षेत्र शाहबाद में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विस राष्ट्रीय खेलों का तीन अक्टूबर को समापन हुआ था और इन खेलो में हरियाणा पुरुष हाकी टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। उस टीम के कैप्टन गुरुग्राम खेल विभाग के हाकी प्रशिक्षक अशोक कुमार थे। जिनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत टीम पहली बार चैंपियन बनने में कामयाब रही थी। वहीं महिला वालीबाल टीम भी चैंपियन बनी थी और इस टीम में जिला खेल विभाग की वालीबाल प्रशिक्षक मीनाक्षी सैनी सदस्य थी। प्रदेश हाकी व वालीबाल टीम की जीत की खुशी में छह अक्टूबर को चंडीगढ़ में खेल मंत्री संदीप सिंह ने खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया लेकिन गुरुग्राम जिला खेल विभाग अपने दोनों हीरो का स्वागत करना भूल ही गया था। अब मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में फिजियोथेरेपी डाक्टरों को जांच शिविर का आयोजन हुआ, तो उसी दौरान दोनो पदक विजेताओं का सम्मान किया गया।

इस मौके पर खेल उपनिदेशक राम मेहर सिंह, डीएसओ जेजी बनर्जी, उपाधीक्षक रेनुका, प्रशिक्षक संदीप कुमार, कुलवंत सिंह और अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी