हंगरी में अंशु व पायल ने जीते रजत पदक

हंगरी में खेली गई अंतरराष्ट्रीय यूनियन आफ केटलबेल लिफ्टिग प्रतियोगिता में भारत की दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में रजत पदक जीते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:01 PM (IST)
हंगरी में अंशु व पायल ने जीते रजत पदक
हंगरी में अंशु व पायल ने जीते रजत पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भारतीय खिलाड़ियों ने हंगरी में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हंगरी में खेली गई अंतरराष्ट्रीय यूनियन आफ केटलबेल लिफ्टिग प्रतियोगिता में भारत की दो खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में भारत की अंशु तारावथ 58 किग्रा और डा. पायल कनोडिया 68 किग्रा में खेल रही थीं और दोनों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 22 से 24 अक्टूबर तक खेली गई प्रतियोगिता में 32 देशों की साढ़े चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का कहना है कि मुकाबले कड़े थे और वह अंतिम मुकाबले तक बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहीं। फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गई। दोनों खिलाड़ी गुरुग्राम में रहती वाली हैं। पायल मूल रूप से नूंह के तावड़ू की रहने वाली है। खिलाड़ियों ने मनाया संयुक्त राष्ट्र दिवस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नेहरू स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वज भी फहराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। खिलाड़ियों को बताया गया कि 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध में तबाह हुए विश्व के देशों में संधि कराने में संयुक्त राष्ट्र ने बड़ी भूमिका निभाई। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बनाए रखना, मानवाधिकारों की रक्षा करना है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का क्रियान्वयन कराना है। इस मौके पर उप अधिक्षक रेनुका, मीनाक्षी वर्मा और हाकी प्रशिक्षक अशोक कुमार व अन्य प्रशिक्षक कुलवंत कुमार, संदीप कुमार, रामपाल हुड्डा, ललित कुमार, कविता सैनी, आलिया खान, संदीप, जरनैल सिंह, मीनाक्षी सैनी और अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी