हर क्षेत्र में भारत का युवा दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम : वेंकैया नायडू

रविवार को सेक्टर 23 स्थित नार्थ कैप यूनिवर्सिटी के सभागार में टोक्यो पैरालिपिक के पदक विजेताओं और प्रतिभागियों के सम्मान में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:21 PM (IST)
हर क्षेत्र में भारत का युवा दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम : वेंकैया नायडू
हर क्षेत्र में भारत का युवा दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम : वेंकैया नायडू

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : रविवार को सेक्टर 23 स्थित नार्थ कैप यूनिवर्सिटी के सभागार में टोक्यो पैरालिपिक के पदक विजेताओं और प्रतिभागियों के सम्मान में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत का युवा दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम है। उन्होंने कहा मन में खुशी मिली कि खिलाड़ियों को सम्मानित करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित कर के स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। दो वर्ष से दुनिया कोरोना संकट में है। कठिन समय में खिलाड़ियों ने लोगों को खुशी मनाने का मौका दिया है। हरियाणा व देश के अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया। पैरालिपिक खिलाड़ियों की कामयाबी देश में नई संस्कृति की शुरुआत है। आज हरियाणा की सरकार खिलाड़ियों को इनाम और खेल सुविधा देने में बेहतर काम कर रही है। पैरालिपिक खिलाड़ियों की कामयाबी दूसरों को प्रेरित करती है। हरियाणा आज दूसरे प्रदेशों के लिए उदाहरण बना है। समाज में खेल संस्कृति होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पौष्टिक आहार पर ध्यान देना होगा। हमें बर्गर, पिज्जा आदि को नहीं खाना चाहिए। समारोह में 19 खिलाड़ियों को 27 करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

टोक्यो ओलिपिक और पैरालिपिक में भारतीय दल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। देश ने सबसे अधिक 19 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक और छह कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें से हरियाणा के पांच खिलाड़ियों ने कुल छह पदक हासिल किए हैं, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को उनकी जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार ओलिपिक और पैरालिपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने ओलिपिक में चौथे स्थान पर रहे तरुण ढिल्लों, नवदीप सिंह को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही तकनीकी कारणों से पदक पाने से वंचित रहे विनोद कुमार को भी 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को तैयार करने वाले उनके कोच भी इनाम के हकदार हैं, इसलिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि ओलिपिक व पैरालिपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 20 लाख रुपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को 12.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में छह एकड़ में पैरालिपिक भवन बनाया जा रहा है। इसे हरियाणा सरकार पैरालिपिक स्पो‌र्ट्स सेंटर बनाएगी, जिसमें हास्टल की सुविधा होगी।

इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित मनीष नरवाल शूटिग में स्वर्ण पदक, सुमित अंतिल भाला फेंक में स्वर्ण, योगेश ने डिस्क थ्रो में रजत पदक, सिघराज ने शूटिग में रजत व कांस्य, हरविद्र सिंह ने तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता। वहीं तरुण ढिल्लों,नवदीप सिंह,विनोद कुमार को 50-50 लाख रुपये दिए गए। प्रतिभागी खिलाड़ियों, अरुणा तंवर, दीपक सैनी, राहुल जाखड़, जयदीप देसवाल, रणजीत भट्टी, रामपाल, धरमबीर, अमित कुमार सरोहा, टेकचंद, अरविद मलिक, एकता भयान को 15-15 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि स्वरूप वितरित किए गए। टोक्यो ओलिपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा व कुश्ती में रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया, कांस्य पदक विजेता पुरुष हाकी टीम के खिलाड़ी सुमित को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा सार्वजानिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला,मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफ्टी एडवाइजर अनिल राव, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक कई विधायक व अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी