आज उपराष्ट्रपति करेंगे टोक्यो पैरालिपिक खिलाड़ियों को सम्मानित

आज प्रदेश सरकार टोक्यो पैरालिपिक में पदक विजेता और भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:31 PM (IST)
आज उपराष्ट्रपति करेंगे टोक्यो पैरालिपिक खिलाड़ियों को सम्मानित
आज उपराष्ट्रपति करेंगे टोक्यो पैरालिपिक खिलाड़ियों को सम्मानित

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : आज प्रदेश सरकार टोक्यो पैरालिपिक में पदक विजेता और भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसमें टोक्यो ओलिपिक में पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल होंगे। सेक्टर 23 स्थित नार्थ कैप यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह भी शामिल होंगे। समारोह में 19 पैरालिपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि दी जाएगी। वहीं टोक्यो ओलिपिक में पदक विजेता पांच खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा। टोक्यो पैरालिपिक में पदक विजेता खिलाड़ी नाम - खेल स्पर्धा - पदक

सुमित अंतिल - भाला फेंक - स्वर्ण

मनीष नरवाल - शूटिग - स्वर्ण

योगेश कथूरिया - डिस्कस थ्रो - रजत

सिघराज - शूटिग - रजत व कांस्य

हरविद्र - तीरंदाजी - कांस्य टोक्यो पैरालिपिक खेलने वाले खिलाड़ी नाम - खेल स्पर्धा

तरुण ढि़लन - बैडमिटन

अमित कुमार सरोहा - क्लब थ्रो

धर्मबीर -क्लब थ्रो

रामपाल - हाई जंप

नवदीप - भाला फेंक

विनोद कुमार - डिस्कस थ्रो

रणजीत भाटी - भाला फेंक

अरविद - शाटपुट

टेकचंद - शाटपुट

एकता भयान - क्लब थ्रो

अरुणा तंवर - ताइक्वांडो

जयदीप - पावर लिफ्टिग

राहुल जाखड़ - शूटिग

दीपक सैनी - शूटिग

-----

टोक्यो ओलिपिक पदक विजेता नाम - खेल स्पर्धा - पदक

नीरज चोपड़ा - भाला फेंक - स्वर्ण

रवि दहिया - कुश्ती - रजत

बजरंग पूनिया - कुश्ती - कांस्य

सुरेंद्र कुमार - हाकी - कांस्य

सुमित - हाकी - कांस्य

chat bot
आपका साथी