हैंडबाल में हिसार व कबड्डी में सोनीपत रही विजेता

खेलों में सुविधाओं को लेकर जहां-जहां पर कमी है वहां पर सरकार जल्द बेहतर सुविधा तैयार करेगी। सरकार हर जिले में खेलों की सुविधा जमीनीस्तर पर देने के लिए तत्पर है। ये बातें यहां आयोजित खेलो हरियाणा राज्यस्तरीय तैराकी कबड्डी हैंडबाल तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यअतिथि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 08:10 PM (IST)
हैंडबाल में हिसार व कबड्डी में सोनीपत रही विजेता
हैंडबाल में हिसार व कबड्डी में सोनीपत रही विजेता

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : खेलों में सुविधाओं को लेकर जहां-जहां पर कमी है, वहां पर सरकार जल्द बेहतर सुविधा तैयार करेगी। सरकार हर जिले में खेलों की सुविधा जमीनीस्तर पर देने के लिए तत्पर है। ये बातें यहां आयोजित खेलो हरियाणा राज्यस्तरीय तैराकी, कबड्डी, हैंडबाल, तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यअतिथि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में हाकी एस्ट्रो टर्फ बदले जाने की मांग वर्षों से है और अब जल्द बदलवाया जाएगा। मंत्री ने नेहरू स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मंत्री ने महान खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी। ध्यानचंद महान खिलाड़ी होने के साथ सच्चे देशभक्त भी थे। जब जर्मन शासक हिटलर ने ध्यानचंद को पैसा देने को कहा लेकिन ध्यानचंद ने हिटलर का आग्रह स्वीकार नहीं किया और भारत की तरफ से खेलना जारी रखा। मंत्री ने खिलाड़ियों की रिफ्रेशमेंट के लिए दो लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की। यहां हुई प्रतियोगिताओं में 1679 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

इस मौके पर खेल निदेशक पंकज नैन, अर्जुन अवार्डी पैरा तैराक प्रशांता कर्माकर, ओलिपियन तैराक शिवानी कटारिया, डीएसओ जेजी बनर्जी उपस्थित थे।

परिणाम

तीरंदाजी

तीरंदाजी 70 मीटर रिकर्व राउंड लड़कों के वर्ग में

नाम - पदक - जिला

मनिदर - स्वर्ण - हिसार

राहुल - रजत - झज्जर

पारस हुड्डा - कांस्य - रोहतक

लड़कियों के वर्ग में

टीशा - स्वर्ण - हिसार

दीपशिखा - रजत - हिसार

जानवी - कांस्य - चरखी दादरी

50 मीटर कंपाउंड राउंड लड़कों के वर्ग में

विशाल - स्वर्ण - भिवानी

गुर्जाशाह सिंह - रजत - कैथल

यश कादयान - कांस्य - रोहतक

लड़कियों के वर्ग में

शालू - स्वर्ण - हिसार

रिया - रजत - रोहतक

डोली - कांस्य - फरीदाबाद

----

200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के वर्ग में

ध्रुव सिंह - स्वर्ण - पंचकूला

सक्षम - रजत - गुरुग्राम

मोहित - कांस्य - पलवल

लड़कियों के वर्ग में

देविका - स्वर्ण - गुरुग्राम

अवनीता - रजत - हिसार

मान्या - कांस्य - पलवल

100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक लड़कों के वर्ग में

वंश - स्वर्ण - पानीपत

दिग्विजय - रजत - चरखीदादरी

केशव - कांस्य - फरीदाबाद

लड़कियों के वर्ग में

हर्षिता - स्वर्ण - पलवल

साम्या - रजत - गुरुग्राम

प्रियांशी - कांस्य - झज्जर

200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक लड़कों के वर्ग में

समृद्ध - स्वर्ण - पलवल

केशव - रजत - फरीदाबाद

सागर - कांस्य - झज्जर

लड़कियों के वर्ग में

हर्षिता - स्वर्ण - पलवल

सुहानी - रजत - गुरुग्राम

प्रियांशी - कांस्य - झज्जर

100 मीटर बटर फ्लाई लड़कों के वर्ग में

आलोक - स्वर्ण - पलवल

अजय - रजत - जींद

विवेक - कांस्य - जींद

लड़कियों के वर्ग में

काम्या भारद्वाज - स्वर्ण - गुरुग्राम

मान्या - रजत - पलवल

मुस्कान - कांस्य - पानीपत

200 मीटर बटर फ्लाई लड़कों के वर्ग में

अजय - स्वर्ण - जींद

सागर - रजत - झज्जर

आलोक - कांस्य - पलवल

लड़कियों के वर्ग में

काम्या भारद्वाज - स्वर्ण -गुरुग्राम

अस्मिता - रजत - हिसार

मनोहरी - कांस्य - गुरुग्राम

100 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के वर्ग में

दिग्विजय - स्वर्ण - चरखी दादरी

भूमिक - रजत - झज्जर

भोलेंद्र - कांस्य - पलवल

लड़कियों के वर्ग में

देविका बजाज - स्वर्ण - गुरुग्राम

काम्या भारद्वाज - रजत - गुरुग्राम

मान्या - कांस्य - पलवल

400 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों के वर्ग में

समृद्ध - स्वर्ण - पलवल

भूमिक - रजत - झज्जर

मोहित - कांस्य - पलवल

लड़कियों के वर्ग में

देविका - स्वर्ण - गुरुग्राम

हर्षिता - रजत - पलवल

अवनीता - कांस्य - हिसार

100 मीटर बैक स्ट्रोक लड़कों के वर्ग में

भोलेंद्र - स्वर्ण - पलवल

ध्रुव - रजत - पंचकूला

दुष्यंत - कांस्य - झज्जर

लड़कियों के वर्ग में

मोनी - स्वर्ण - झज्जर

मुस्कान - रजत - पानीपत

इदरिश - कांस्य - पलवल

4 गुणा 100 मेडले रिले लड़कों के वर्ग में

प्रथम टीम - पलवल

द्वितीय टीम - झज्जर

तृतीय टीम - जींद

लड़कियों के वर्ग में

प्रथम टीम - पलवल

द्वितीय टीम - सोनीपत

तृतीय टीम - जींद

----

हैंडबाल लड़कियों के वर्ग में

प्रथम - हिसार

द्वितीय - जींद

तृतीय - चरखी दादरी

लड़कों के वर्ग में

प्रथम - हिसार

द्वितीय - झज्जर

तृतीय - भिवानी

----

कबड्डी लड़कों के वर्ग में

प्रथम - सोनीपत

द्वितीय - पानीपत

तृतीय - रोहतक व फतेहाबाद

लड़कियों के वर्ग में

प्रथम - करनाल

द्वितीय - हिसार

तृतीय - चरखी दादरी व भिवानी

chat bot
आपका साथी