नन्ही जिमनास्ट ने टोक्यो ओलिपिक खिलाड़ियों को भेजी शुभकामनाएं

हर देश का बच्चा अपने खिलाड़ियों को पदक की आस लगाए हुए है। दैनिक जागरण की मुहिम देश को जिताएगा हरियाणा के तहत बधाई देने का क्रम जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:45 PM (IST)
नन्ही जिमनास्ट ने टोक्यो ओलिपिक खिलाड़ियों को भेजी शुभकामनाएं
नन्ही जिमनास्ट ने टोक्यो ओलिपिक खिलाड़ियों को भेजी शुभकामनाएं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: देश-दुनिया के नन्हें खिलाड़ियों को भी पता है कि इस समय जापान के टोक्यो शहर में दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन हो रहा है। यही कारण है कि हर देश का बच्चा अपने खिलाड़ियों को पदक की आस लगाए हुए है। दैनिक जागरण की मुहिम 'देश को जिताएगा हरियाणा' के तहत बधाई देने का क्रम जारी है। हर दिन खिलाड़ियों को शुभकानाएं भेजी जा जारी हैं। वेटलिफ्टिग में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद कुछ खिलाड़ी पदक से चूक गए हैं लेकिन अभी बहुत से मुकाबले बचे हैं जिनमें भारत के खिलाड़ी पदक जीत सकते हैं।

सोमवार को नेहरू स्टेडियम में नन्ही जिमनास्टिक खिलाड़ियों ने टोक्यो गए भारतीय खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं भेजी। इन खिलाड़ियों का कहना है कि पदक आना चाहिए। वह किस खेल में आ रहा है यह नहीं देखना है। इस मौके पर जिमनास्टिक प्रशिक्षक कविता सैनी ने बच्चों को बताया कि भारत कुश्ती, एथलीट, मुक्केबाजी, हाकी, बैडमिटन, टेबल टेनिस में कई पदक के दावेदार हैं और हम सब ने भगवान से प्रार्थना करनी है, ताकि भारत के यह खिलाड़ी सभी खेल स्पर्धाओं में पदक जीत सके।

प्रशिक्षक ने कहा कि भारत के खिलाड़ी रियो ओलिपिक से अधिक पदक टोक्यो ओलिपिक में जीतकर लाएं, ऐसी हमारी कामना है। जिमनास्ट खिलाड़ी संदीप सिंह ने कहा कि अभी बहुत खिलाड़ियों के मुकाबले बचे हुए हैं जो पदक के दावेदार है और पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं हिदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने मीराबाई चानू के पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी