मंडल के सभी डीएसओ से खेल निर्माण कार्यों की मांगी गई जानकारी: राम मेहर

पांच साल बाद गुरुग्राम मंडल के जिला खेल अधिकारियों (डीएसओ) की बैठक बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुई। सरकार ने करीब पांच साल बाद फिर से मंडल स्तर पर खेल उप निदेशक को जिम्मेदारी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:25 PM (IST)
मंडल के सभी डीएसओ से खेल निर्माण कार्यों की मांगी गई जानकारी: राम मेहर
मंडल के सभी डीएसओ से खेल निर्माण कार्यों की मांगी गई जानकारी: राम मेहर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पांच साल बाद गुरुग्राम मंडल के जिला खेल अधिकारियों (डीएसओ) की बैठक बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुई। सरकार ने करीब पांच साल बाद फिर से मंडल स्तर पर खेल उप निदेशक को जिम्मेदारी दी है। चार दिन पहले खेल उप निदेशक राम मेहर ने यहां पदभार संभाला है। बुधवार को उप निदेशक ने रेवाड़ी के डीएसओ सुदेश, फरीदाबाद के डीएसओ रमेश वर्मा, पलवल की डीएसओ मैरी मसीह, नूंह की डीएसओ निर्मला, महेंद्रगढ़ के डीएसओ परसराम, गुरुग्राम के डीएसओ जेजी बनर्जी के साथ बैठक की।

उप निदेशक का कहना है कि पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक थी और सभी को खेलों को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि छह जिला के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है कि किन किन के यहां पर खेल सुविधा का निमार्ण कार्य चल रहा है। उसे पूरा होने में कितना समय लगेगा। जिला स्तर पर खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए क्या सुविधा चाहिए। राम मेहर ने सभी डीएसओ का कहा कि पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर और अब दूसरी लहर ने खेल खिलाड़ियों का बड़ा नुकसान किया है। अब कुछ दिन बाद सरकार के आदेशों के अनुसार स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस लिए खिलाड़ियों के हुए नुकसान की भरपाई तभी हो सकती है जब उन्हें बेहतर प्रशिक्षण नियमित दिया जाएगा।

उप निदेशक ने कहा कि मंडल के सभी जिला में खेल प्रशिक्षकों के सेंटरों को औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई प्रशिक्षक अपना सेंटर चलाने में लापरवाही करता पाया गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधा बढ़ा रही है और खिलाड़ियों को उसका लाभ तभी मिलेगा, जब खेल प्रशिक्षक नियमित प्रशिक्षण देंगे। हमारा एक ही लक्ष्य रहना चाहिए कि सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सुविधा का लाभ मिले।

chat bot
आपका साथी