खेलो इंडिया: तैराक वीर ने जीता कांस्य पदक

गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया में हरियाणा के तैराक वीर खटकड़ ने कांस्य पदक जीता।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:47 PM (IST)
खेलो इंडिया: तैराक वीर ने जीता कांस्य पदक
खेलो इंडिया: तैराक वीर ने जीता कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हरियाणा के तैराक वीर खटकड़ ने कांस्य पदक जीता। सरुसाजाई स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में तैराकों के मंगलवार को फाइनल मुकाबले हुए। वीर खटकड़ 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में मुकाबले में उतरे और कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। प्रशिक्षक राम स्वरूप शर्मा व प्रकाश कादयान ने बताया कि हिसार जिले के वीर अंडर-17 आयु वर्ग में खेल रहे थे और यह उनका दूसरा पदक था। 17 जनवरी को वीर ने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। हरियाणा के तैराक खेलो इंडिया में 6 पदक जीत चुके हैं।

chat bot
आपका साथी