गीता को उपायुक्त ने किया सम्मानित

नेपाल खेले जा रहे 13 वें साउथ एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव को सोमवार को उपायुक्त अमित खत्री ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:39 PM (IST)
गीता को उपायुक्त ने किया सम्मानित
गीता को उपायुक्त ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नेपाल में चल रहे रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली गुरुग्राम की ताइक्वांडो खिलाड़ी गीता यादव को सोमवार को उपायुक्त अमित खत्री ने सम्मानित किया। सुशांत लोक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्रा गीता ने पिछले सप्ताह पदक जीता था। वजीराबाद निवासी गीता इससे पहले भी विश्व स्तर पर खेल चुकी हैं। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ी ने देश का नाम रोशन किया है और जिला व प्रदेश को गर्व है।

chat bot
आपका साथी