इंटर-सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता के अभ्यास में जुटे बिजली कर्मी

बिजली निगम के कर्मचारी 18 से 20 नवंबर तक हिसार में होने वाली इंटर-सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता के अभ्यास में जुटे हैं। सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 07:13 PM (IST)
इंटर-सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता  के अभ्यास में जुटे बिजली कर्मी
इंटर-सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता के अभ्यास में जुटे बिजली कर्मी

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: बिजली निगम के कर्मचारी 18 से 20 नवंबर तक हिसार में होने वाली इंटर-सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता के अभ्यास में जुटे हैं। सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार की। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। महिला व पुरुष की अलग-अलग खेलों की अलग-अलग टीमें होंगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी 11 सर्कल के कर्मचारी व अधिकारियों की हिसार में खेल प्रतियोगिता होगी। एक सर्कल से 57 पुरुष व 14 महिला खिलाड़ी प्रतिभागी होंगी। पुरुष वर्ग में बैडमिटन, रस्साकशी, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस, फुटबाल, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर दौड़, शाट पुट और डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिताएं होंगी।

महिला वर्ग में बैडमिटन, रस्साकशी, 100 व 200 मीटर दौड़ और शाट पुट की प्रतियोगिता होंगी। सोमवार को सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह जाखड़ की देखरेख में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने खेलों में अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया गया और उन्हें अपने खेल को बेहतर करने के लिए नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिक बच्चों को खेल सुविधा उपलब्ध कराने के प्रबंध करेंग: देवेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बैडमिटन के अधिक खिलाड़ियों को खेल सुविधा उपलब्ध कराने के प्रबंध किए जाएंगे। शहर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिटन कोर्ट बनाने पर कार्य किया जाएगा। हरियाणा बैडमिटन एसोसिएशन (एचबीए) अध्यक्ष आइएएस देवेंद्र सिंह ने जिला एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि गुरुग्राम में बैडमिटन खिलाड़ियों की संख्या अधिक है और यहां देश के अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे।

देवेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में बैडमिटन अकादमी अधिक संख्या में है। इन अकादमी को रैकिग दी जाएगी। यहां पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके। बैडमिटन में उन स्कूलों, अकादमी, उद्योगों का सहयोग लिया जाएगा, जो बैडमिटन खेल पर काम कर रहे है। वर्षभर का कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजा जा सके।

जिला एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक पदम सिंह ने कहा कि अधिक प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाने में कारगर साबित होगी। इस मौके पर भारतीय बैडमिटन संघ के महासचिव अजय सिघानिया व अमित भल्ला व रोहित दलाल,विक्रम धनकड़,कीर्ति सिंह भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी