तेज रफ्तार एसयूवी ने होंडा सिटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर

सेक्टर पंद्रह पार्ट टू मार्केट के समीप तेज गति से आ रही एसयूवी (एमजी हेक्टर) ने सामने से आ रही होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:02 PM (IST)
तेज रफ्तार एसयूवी ने होंडा सिटी को मारी 
टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर
तेज रफ्तार एसयूवी ने होंडा सिटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर पंद्रह पार्ट टू मार्केट के समीप तेज गति से आ रही एसयूवी (एमजी हेक्टर) ने सामने से आ रही होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती ने मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्य महिलाओं की हालत गंभीर है। उनका मेदांता में इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के पास एसयूवी का नंबर है। उसके आधार पर वाहन मालिक को नोटिस देकर बुलाया है।

नई बस्ती में रहने दीपक चौधरी बुधवार रात करीब नौ बजे पत्नी विदिशा, बहन नीरू, कीर्तिका तथा ममेरी बहन मीनाक्षी के साथ होंडा सिटी कार से डिनर के लिए सेक्टर 65 स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब डेढ़ बजे उनकी कार सेक्टर पंद्रह पार्ट-टू में अल्पाइन अस्पताल के सामने पहुंची। तभी सामने से आ रही एचआर 26 ईएन 0121 नंबर की एमजी हेक्टर ने दीपक की कार में टक्कर मार दी। कार मीनाक्षी चला रही थीं।

हादसे में कार में सवार सभी लोगों को चोट लगीं। नीरू, विदिशा, कीर्तिका को अधिक चोट लगी। सिर में चोट लगने से नीरू बेहोश हो गई थीं। मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने सभी को एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने नीरू को मृत घोषित कर दिया। विदिशा, कीर्तिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी