आटो चालक पर हमला कर लूट

मूल रूप से रोहतक जिले के गांव गढ़ी निवासी मोहित गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-दो में परिवार सहित किराये पर रहकर सीएनजी आटो चलाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:46 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:46 PM (IST)
आटो चालक पर हमला कर लूट
आटो चालक पर हमला कर लूट

जासं, गुरुग्राम: मूल रूप से रोहतक जिले के गांव गढ़ी निवासी मोहित गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-दो में परिवार सहित किराये पर रहकर सीएनजी आटो चलाते हैं। वह अशोक विहार से पहले सरस्वती एन्क्लेव में रहते थे। वहीं पर गाडौली निवासी टिकु एवं लक्की से उनकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे सभी का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। सात अक्टूबर को दोपहर मोहित आटो के साथ जिला नागरिक अस्पताल के नजदीक खड़े थे। उसी समय टिकू एवं लक्की बाइक से पहुंचे और कहा कि फरुखनगर चलना है। किराया 300 रुपये तय किया गया। दोनों ने 100 रुपये की गैस डलवा दी और 200 रुपये नकद दे दिए। लक्की आटो में बैठ गया जबकि टिकू आगे-आगे बाइक से चलने लगा। झज्जर रोड पर उनका दोनों से किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने मोहित के ऊपर हमला कर दिया। वह बेहोश होकर गिर गए। जब होश आया तो देखा कि मोबाइल एवं आटो गायब थे। साथ ही उनकी जेब से 4500 रुपये भी गायब थे। राहगीरों की मदद से वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। फिर स्वजन ने उन्हें रोहतक पीजीआइ में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने सेक्टर-10ए थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी