सोहना के बाजार में बीमारी को बुलावा दे रहा ओवरफ्लो सीवर

पुराने शहर में सीवर व्यवस्था बदहाल है। विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से दुकानदारों एवं शहरवासियों को परेशानी भुगतनी पड़ रही है। पुरानी सब्जी मंडी से लेकर फव्वारा चौक तक (शहर का लगभग आधा भाग) आए दिन सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा बदबूदार पानी बहता रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:46 PM (IST)
सोहना के बाजार में बीमारी को बुलावा दे रहा ओवरफ्लो सीवर
सोहना के बाजार में बीमारी को बुलावा दे रहा ओवरफ्लो सीवर

संवाद सहयोगी, सोहना: पुराने शहर में सीवर व्यवस्था बदहाल है। विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से दुकानदारों एवं शहरवासियों को परेशानी भुगतनी पड़ रही है। पुरानी सब्जी मंडी से लेकर फव्वारा चौक तक (शहर का लगभग आधा भाग) आए दिन सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा बदबूदार पानी बहता रहता है। यह शहर का आम रास्ता है। यहां के दुकानदारों को दुकान पर बैठने में परेशानी हो रही है। शहर के इस मुख्य रास्ते से गुजरने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है।

शहरवासियों की इस गंभीर समस्या की ओर विभाग के कर्मचारियों का कोई ध्यान नहीं है। लोगों को सीवर की इस गंभीर समस्या से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि पुरानी सब्जी मंडी में करीब 65 वर्ष पहले सीवर लाइन डाली गई थी। तब शहर की आबादी कम थी। इस दौरान शहर की आबादी कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। इतने समय बाद भी इस सीवर लाइन को चौड़ा नहीं किया गया। इससे सीवर ओवरफ्लो होना आम बात है।

मेरी सब्जी व फल की दुकान है। दुकान के पास कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। यह पुराने शहर का आम रास्ता भी है। सफाई कर्मचारी आते हैं पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय कार्यालय में शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

- गोपाल मेरी जूस व अन्य खाने-पीने के सामान की दुकान है। दुकान के ठीक सामने सीवर ओवरफ्लो होने से बदबू से परेशान हूं। सड़क पर सीवर का गंदा पानी बहने से ग्राहक नहीं आते। सीवर का स्थायी समाधान होना चाहिए। कोरोना महामारी से काम ठप है ऊपर से सीवर ओवरफ्लो की समस्या।

- मोहित पुरानी सब्जी मंडी में मेरी रेडीमेड कपड़े की दुकान है। महामारी से परेशान हैं, ऊपर से सीवर ओवरफ्लो रहने से इतनी बदबू आती है कि दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मचारी नाकारा हैं। वह शिकायत देने के बाद भी अपना काम ठीक से करने को तैयार नहीं है।

- अमित राघव मेरी दूध एवं घी की दुकान है। दुकान के सामने 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। लोगो के घरों के टायलेट का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बदबूदार गंदे पानी में मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। सीवर लाइन बड़ी डलनी चाहिए। तभी इस गंभीर समस्या से निजात मिल पाएगी।

- धर्म

समय-समय पर सीवर की सफाई करवाई जाती है। सीवर लाइन वर्षो पुरानी है। बड़ी सीवर लाइन डालने के लिए पूरा खाका तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही पुराने शहर की सीवर की समस्या का हल निकल पाएगा।

- प्रेम कुमार सिघल, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

chat bot
आपका साथी