शीतला माता के दर्शन सुबह पांच से रात दस बजे तक ही होंगे

शीतला माता मंदिर में लगने वाले आषाढ़ मेले में श्रद्धालु सुबह पांच से रात 10 बजे तक ही माता के दर्शन कर पाएंगे। पहले 24 घंटे दर्शन करने की व्यवस्था रहती थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:28 PM (IST)
शीतला माता के दर्शन सुबह पांच से रात दस बजे तक ही होंगे
शीतला माता के दर्शन सुबह पांच से रात दस बजे तक ही होंगे

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शीतला माता मंदिर में लगने वाले आषाढ़ मेले में श्रद्धालु सुबह पांच से रात 10 बजे तक ही माता के दर्शन कर पाएंगे। पहले 24 घंटे दर्शन करने की व्यवस्था रहती थी। केवल कुछ समय के लिए भक्तों को अंदर नहीं जाने दिया जाता था। आषाढ़ मेला 25 जून से शुरू होने वाला है। श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मेले के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित कोविड नियम के अनुपालन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस बारे में श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया जाएगा।

शीतला माता मंदिर उत्तर भारत में श्रद्धालुओं में विशेष स्थान रखता है और हरियाणा के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में माता के दर्शन करके आशीर्वाद लेने आते हैं। चैत्र मेला, नवरात्र मेला या अब लगने वाला आषाढ़ मेला हो, सभी में श्रद्धालुओं की काफी संख्या यहां होती है। लोग खासकर आधी रात से लाइनों में लग जाते हैं और उनका प्रयास रहता है कि वे अलसुबह माता के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लें।

आषाढ़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ सप्ताह के पहले रविवार, सोमवार व मंगलवार को रहती है। श्रद्धालु रात में ही मंदिर परिसर के बाहर जमा हो जाते हैं। अब कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए और श्रद्धालुओं को महामारी से बचाने के लिए मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आषाढ़ मेले में लोग शीतला माता मंदिर में सुबह पांच बजे से लेकर रात को दस बजे तक दर्शन कर सकेंगे। उसके पश्चात मंदिर को बंद कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी