मानेसर में सेवा भारती ने किया कन्या पूजन

सेवा भारती ने मानेसर में 71 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन बीपीएम स्कूल में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:29 PM (IST)
मानेसर में सेवा भारती ने किया कन्या पूजन
मानेसर में सेवा भारती ने किया कन्या पूजन

जासं, गुरुग्राम: सेवा भारती ने मानेसर में 71 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीपीएम स्कूल में हुए आयोजन में माता का पूजन करने के बाद सांस्कृतिक गौरव समिति के अध्यक्ष अजय सिघल ने कन्या पूजन के विषय में विस्तार से बताया। सभी कन्याओं को तिलक लगाकर, मौली बांधकर पूजन किया। सभी को प्रसाद ग्रहण करवाया गया। बच्चियों के साथ आए परिवारजनों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। समाज के अन्य वर्गों से भी काफी लोग उपस्थित रहे। सभी कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप दो केले और नकद राशि भी दी। इस कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, जिला सचिव मनोज, खंड सह प्रमुख कुलदीप, जिला संरक्षक अशोक गोयल, नगर कार्यकारिणी संरक्षक चंद्र भूषण मित्तल, नगर उपाध्यक्ष जय भगवान और महिला मंडल विभाग प्रमुख संध्या सैनी और समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बीपीएल स्कूल के गिरिराज का सभी ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी