डीपीएस के क्षितिज ने आइओआइ में जीता रजत पदक

सेक्टर-45 स्थित डीपीएस में नौवीं कक्षा के छात्र क्षितिज सोडानी ने सिगापुर द्वारा आयोजित सूचना विज्ञान में अंतरराष्ट्रीय ओलिपियाड (आइओआइ) 2021 में रजत पदक जीता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:54 PM (IST)
डीपीएस के क्षितिज ने आइओआइ में जीता रजत पदक
डीपीएस के क्षितिज ने आइओआइ में जीता रजत पदक

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम): सेक्टर-45 स्थित डीपीएस में नौवीं कक्षा के छात्र क्षितिज सोडानी ने सिगापुर द्वारा आयोजित सूचना विज्ञान में अंतरराष्ट्रीय ओलिपियाड (आइओआइ) 2021 में रजत पदक जीता। क्षितिज को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चार छात्रों में से चुना गया। यह स्कूली छात्रों के लिए दुनिया भर में सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है।

क्षितिज ने आइओआइ में बेहतर प्रदर्शन दिया। देश के लिए एक रजत पदक जीता। वे आइओआइ में पिछले छह वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले प्रतियोगी हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडोनेशिया द्वारा आयोजित एशिया-पैसिफिक इंफार्मेटिक्स ओलिपियाड 2021 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक जीता।

आइओआइ एक प्रतियोगिता है जो दुनिया भर के 12वीं कक्षा तक के स्कूली छात्रों के लिए होती है। सभी छात्रों के लिए केवल एक ही प्रतियोगिता है। क्षितिज आइओआइ में सबसे कम उम्र के प्रतियोगियों में से एक हैं। इस प्रतियोगिता में चार छात्रों की टीम होती है, जिसमें दो स्तर की परीक्षाएं होती हैं। क्षितिज राष्ट्रीय गणित ओलिपियाड अवार्डी है। उन्हें वर्ष 2020 और 2021 में होमी भाभा सेंटर फार साइंस एजुकेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड ट्रेनिग कैंप के लिए चुना गया था।

chat bot
आपका साथी