इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बने गजेंद्र सिंह

सेक्टर-103 स्थित इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क आरडब्ल्यूए के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। चुनाव में मेजर जनरल (रिटायर्ड) गजेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है जबकि महासचिव पद पर पंकज शर्मा ने जीत हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:47 PM (IST)
इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बने गजेंद्र सिंह
इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बने गजेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर-103 स्थित इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क आरडब्ल्यूए के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। चुनाव में मेजर जनरल (रिटायर्ड) गजेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि महासचिव पद पर पंकज शर्मा ने जीत हासिल की। सोसायटी में पहली बार आरडब्ल्यूए के चुनाव के लिए फर्म एवं सोसायटीज के जिला रजिस्ट्रार ने जेपी मान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। जेपी मान ने चुनाव के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की। सोसायटी के निवासियों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर एस एस अहलूवालिया, सचिव पद पर पंकज शर्मा, सह सचिव पद पर अजीत कुमार व बृजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर निखिल गुप्ता और कार्यकारिणी के सदस्यों में अनिल कुमार सोनी, कमांडेंट नरेश लाकरा, अमित गैंड, स्वाति सिंह व रूबी ने विजय प्राप्त की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों ने निष्पक्ष मतदान किया। सोसायटी में विकास कार्यों के लिए निवासियों की जल्दी एक बैठक बुलाई जाएगी। सब निवासियों के साथ तालमेल कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कुछ समस्याएं आरडब्ल्यूए के स्तर की हैं। कुछ समस्याएं प्रशासन से संबंधित है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक कर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

सोसायटी में शांतिपर्वक चुनाव संपन्न हो गया। जो पदाधिकारी चुने गए हैं। उन सब की सूची जिला रजिस्ट्रार को दे दी गई है। चुनाव परिणाम सोसायटी के नोटिस बोर्ड पर भी लगा दिए गए हैं। चुनाव में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं रही।

जेपी मान, चुनाव अधिकारी, इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क, सोसायटी सेक्टर-103

chat bot
आपका साथी