रक्षाबंधन पर नहीं चलानी पड़ीं अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन पर कोविड-19 का व्यापक असर दिखा। संभवत पहली बार अतिरिक्त बसें नहीं चलानी पड़ीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:59 PM (IST)
रक्षाबंधन पर नहीं चलानी पड़ीं अतिरिक्त बसें
रक्षाबंधन पर नहीं चलानी पड़ीं अतिरिक्त बसें

जासं, गुरुग्राम: रक्षाबंधन पर कोविड-19 का व्यापक असर दिखा। संभवत पहली बार अतिरिक्त बसें नहीं चलानी पड़ीं। बस स्टैंड से लेकर ऑटो स्टैंड तक सुबह एवं शाम के दौरान ही कुछ यात्री दिखाई दिए। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों के इंतजार में बसें खड़ी रहीं। हरियाणा रोडवेज में गुरुग्राम डिपो के ट्रैफिक मैनेजर अनुभव दुआ ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 45 बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। इस बार एक भी अतिरिक्त बस चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। रुटीन में ही चलने वाली बसें खाली रहीं।

फरीदाबाद, सोहना, बहादुरगढ़, बिलासपुर, रेवाड़ी एवं पटौदी रूट पर रक्षाबंधन के दिन काफी भीड़ रहती थी। इस बार इन रूटों के लिए यात्री न के बराबर थे। रोहतक एवं सिरसा के लिए ही यात्रियों की अच्छी संख्या रही। जहां तक रोडवेज का सवाल है तो तैयारी पूरी थी। जितनी आवश्यकता होती उतनी बसें रोड पर चलाई जातीं। कोविड-19 की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

chat bot
आपका साथी