ट्रैक्टर ट्राली में घुसी ब्रेजा, चालक की मौत

गांव घामड़ोज के नजदीक गुरुग्राम-सोहना रोड पर रविवार देर रात एक ब्रेजा कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:05 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्राली में घुसी ब्रेजा, चालक की मौत
ट्रैक्टर ट्राली में घुसी ब्रेजा, चालक की मौत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गांव घामड़ोज के नजदीक गुरुग्राम-सोहना रोड पर रविवार देर रात एक ब्रेजा कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इससे कार में बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत भी गंभीर है। मृतक की पहचान गांव रवाईका निवासी 30 वर्षीय गजराज के रूप में जबकि घायल की पहचान पलवल जिले के गांव गुलावद निवासी अरुण के रूप में की गई। रिश्तेदार रविद्र कुमार की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रविवार देर रात गजराज अपनी ब्रेजा कार से गांव धुनेला से बादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। उनके साथ अरुण थे। गांव घामड़ोज के नजदीक गजराज ने कैंटर को ओवरटेक करके कार आगे निकालने का प्रयास लेकिन आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार पीछे से ट्राली में घुस गई। एक दूसरी कार से उनके रिश्तेदार रविद्र भी पीछे से आ रहे थे।

उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकालकर सोहना सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। रविद्र का कहना है कि हादसा ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से हुआ। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ अहमद अजीम ने बताया कि आरोपित चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी से साफ होगा कि हादसा कैसे हुआ था। रिफ्लेक्टर लगाने का चलाया जाएगा अभियान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सर्दी ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए ट्रांसपोर्टर अपने स्तर पर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान अगले सप्ताह से चलाएंगे। वैसे अधिकतर वाहनों में पीछे एवं साइड में रिफ्लेक्टर लगे हुए हैं। चालकों से अपील की जाएगी कि वे कोहरे के दौरान नियंत्रण में वाहन में चलाएं। यही नहीं घना कोहरा छाने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दें। यह जानकारी कार कैरियर एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर ने दी। उन्होंने बताया कि कोहरे के दौरान हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए कई विषयों पर ध्यान देना आवश्यक है। एसोसिएशन की ओर से सभी ट्रांसपोर्टरों से अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने पर जोर देने की अपील की गई है। रिफ्लेक्टर लगाने से अंधेरे में भी वाहन दिख जाते हैं। फाग लाइटों के ऊपर भी जोर देने के लिए कहा गया है। चालकों को रुटीन में ही नियंत्रण में वाहन चलाने को कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी