दुर्घटना के बाद लैंड रोवर में आग लगी

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक तेज रफ्तार लैंड रोवर कार डिवाइडर से टकरा गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:29 AM (IST)
दुर्घटना के बाद लैंड रोवर में आग लगी
दुर्घटना के बाद लैंड रोवर में आग लगी

जासं, गुरुग्राम: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक तेज रफ्तार लैंड रोवर एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। टकराते ही एसयूवी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे एसयूवी पूरी तरह जल गई। हालांकि इससे पहले ही एसयूवी चला रहे डीएलएफ फेज-एक निवासी आयुष बाहर निकल गए थे। उन्हें काफी चोट लगी हैं। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दो कारों में टक्कर की वजह से लैंड रोवर में आग लगी थी। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनिल कादियान ने बताया कि किस वजह से एसयूवी डिवाइडर से टकराई, यह सच्चाई आयुष के बयान से ही सामने आएगी। मंगलवार को बयान लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी