ग्राम संस्कृति से कराया रूबरू

जापान स्थित एक विश्वविद्यालय से 27 विद्यार्थियों और प्रोफेसर का दल बृहस्पतिवार को नया गांव स्थित नव ज्योति इंडिया फाउंडेशन पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:40 PM (IST)
ग्राम संस्कृति से कराया रूबरू
ग्राम संस्कृति से कराया रूबरू

संस, सोहना: जापान के एक विश्वविद्यालय से 27 विद्यार्थियों और प्रोफेसर का दल बृहस्पतिवार को नया गांव स्थित नवज्योति इंडिया फाउंडेशन पहुंचा। दल का इंडिया फाउंडेशन की निदेशिका चांदनी बेदी ने स्वागत किया। चांदनी बेदी ने बताया कि गांव उन्होंने दल के सभी सदस्यों को गांव की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू कराया। गांव में चूल्हे पर बनी रोटी, सरसों का साग उन्हें खूब भाया। इसके बाद गांव की प्रतिभावान महिलाओं से मिलवाया जो स्वावलंबी बनकर अपना घर चला रही हैं। गांव की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू कराते हुए जीवनशैली से अवगत कराया। ग्रामीण हलवंत यादव ने नवज्योति इंडिया फाउंडेशन द्वारा बनाई गई ट्राईपोंड तकनीकी दिखाई, जिसमें गांव का सारा पानी साफ होकर जोहड़ तक ले जाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी