आज भी चलेगा निधि समर्पण अभियान

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए एक फरवरी से शुरू निधि समर्पण अभियान आज भी चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:14 PM (IST)
आज भी चलेगा निधि समर्पण अभियान
आज भी चलेगा निधि समर्पण अभियान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए एक फरवरी से शुरू निधि समर्पण अभियान आज भी चलाया जाएगा। निर्धारित तिथि के मुताबिक 27 फरवरी को ही अभियान संपन्न करना था लेकिन 28 फरवरी रविवार होने की वजह से एक दिन और अभियान चलाया जाएगा। ऐसा निर्णय अभियान को लेकर लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। विभिन्न इलाकों के लोग टोलियों को फोन करके आमंत्रित कर रहे हैं।

शुक्रवार शाम निधि समर्पण अभियान की एक टोली सेक्टर-10ए निवासी व युवा भाजपा नेता नवीन गोयल के आवास पर पहुंची। पहले टोली का भव्य स्वागत किया गया फिर नवीन गोयल ने दो लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक टोली को सौंपा। टोली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, राष्ट्रीय सेवा समिति की प्रांत सह-कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा, नगर संघचालक जगदीश ग्रोवर, निधि समर्पण अभियान के जिला प्रमुख अजीत सिंह, सह जिला प्रमुख संजीव सैनी, संघ के विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप, बस्ती प्रमुख केशव, गौ सेवा आयोग के सदस्य पूर्णचंद यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी अजीत यादव, शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर सिंह तंवर शामिल थे। निधि समर्पित करने के बाद युवा भाजपा नेता नवीन गोयल ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हम सबका सपना था, जो पूरा होने जा रहा है। वह कार सेवा करने के लिए भी तैयार हैं। आरएसएस के विभाग कार्यवाह हरीश कुमार ने कहा कि 492 सालों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आंखों के सामने मंदिर का निर्माण हो रहा है। इधर, निधि समर्पण अभियान के जिला प्रमुख व विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा ताकि सभी अपना योगदान दे सकें। अभियान का उद्देश्य धन संग्रह नहीं बल्कि रामभक्तों को मंदिर निर्माण से जोड़ना है।

chat bot
आपका साथी