सफाईकर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पिछले चार दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे नपा सफाई कर्मचारियों की हडताल के चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 04:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 04:57 PM (IST)
सफाईकर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप
सफाईकर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले पिछले चार दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे नपा सफाई कर्मचारियों की हडताल के चलते सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ाए जाने से शहर की हालत और खराब हो सकती है।

धरने पर बैठे नपा सफाई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने पुन: कोई विचार नहीं किया तो धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है। संघ की ईकाई फरुखनगर के अध्यक्ष सतीश कुमार, सरेंद्र कुमार उप प्रधान, कृष्ण कुमार सारवान सचिव, बकशीश कोषाध्यक्ष, किरण चौधरी महिला उप प्रधान, कृष्ण सलाहकार, उपप्रधान बसंत लाल, संजय सारवान, नरेश छतरपुर, विनोद कुमार, इरायसिंह ठेकेदार, सतीश कुमार, समय सिंह, राजकुमार, संजय, बनवारी, रेखा, नीरू, मंजू आदि नपा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ठेका प्रथा बंद करे। पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों को समान वेतनमान दिया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेकेदार से कच्चे कर्मचारियों को सरकार द्वारा निधार्रित वेतन दिलाया जाए। अगर उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो वह किसी भी सूरत पर काम पर नहीं लौटेंगे।

chat bot
आपका साथी