कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप रहा। इससे लोगों को अपने कार्य कराए बगैर ही बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कर्मचारियों ने अपनी प्रस्तावित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jan 2020 07:13 PM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप
कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप

संवाद सहयोगी, सोहना: कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालयों में काम-काज ठप रहा। इससे लोगों को अपने कार्य कराए बगैर ही बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कर्मचारियों ने अपनी प्रस्तावित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हालांकि रोडवेज की बसें नियमित रूप से चलती रहीं, जिससे यात्रियों को सुविधा रही।

बुधवार को सोहना कस्बे में सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने प्रस्तावित हड़ताल में हिस्सा लिया। कर्मचारी हड़ताल के चलते अनुपस्थित रहे, जिन्होंने किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया। हड़ताल होने से कस्बे की सफाई व्यवस्था पूर्णत: चौपट रही। कर्मचारी शुक्रवार सुबह से 33 केवी बिजली विभाग कार्यालय में जुटने शुरू हो गए थे, जिसमें सभी सरकारी विभागों बिजली, पब्लिक हेल्थ, नगरपरिषद, तहसील, अस्पताल, वन विभाग आदि के सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। बिजली विभाग प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की जमकर आलोचना की और सरकार को कर्मचारी विरोधी करार दिया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपना रही है। कर्मचारियों ने सभा के पश्चात कस्बे के बाजारों में एक रैली भी निकाली, जिसका नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रामलाल शर्मा द्वारा किया गया। उक्त रैली बिजली विभाग कार्यालय से प्रारंभ होकर लेबर चौक, मोती प्लाजा, नगरपरिषद से गुजरती हुई फव्वारा चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर रविद्र शर्मा, कैलाश, महेंद्र, राजेंद्र, राजन वर्मा, बिजेंद्र फौगाट, उमेश खटाना, आजाद सिंह, सुशीला देवी आदि के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी