जिलेवासियों को मिली 17 परियोजनाओं की सौगात

स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले में 17 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 05:22 PM (IST)
जिलेवासियों को मिली 17 परियोजनाओं की सौगात
जिलेवासियों को मिली 17 परियोजनाओं की सौगात

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 17 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित हुआ। उपमुख्यमंत्री ने लगभग 10.44 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में जिले के ग्रामीण अंचल की परियोजनाएं शामिल रहीं।

गांव नौरंगपुर में छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें अनुसूचित जाति चौपाल, स्कूल में एक कमरे का निर्माण, पिछड़ा वर्ग चौपाल, हिमजा जोहड़ के सुंदरीकरण, वाटिका और कुश्ती हॉल आदि शामिल हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव बजघेड़ा में पांच परियोजनाओं का उद्घाटन और एक परियोजना का शिलान्यास किया। बजघेड़ा गांव में एक बॉक्सिंग एंड बैडमिटन हॉल, अनुसूचित जाति सामुदायिक हॉल, प्रजापति चौपाल, वाल्मीकि चौपाल और आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास किया। धर्मपुर गांव में दो परियोजनाओं का उद्घाटन व एक का शिलान्यास किया। इनमें राधा-कृष्ण वाटिका और अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन व सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास शामिल हैं। गांव नखड़ौला में जोहड़ की चारदीवारी कार्य का शिलान्यास और गांव मौजाबाद में जोहड़ के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया।

chat bot
आपका साथी