132 बिजली कर्मचारियों के तबादले पर दिया धरना

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब अर्बन डिवीजन में 132 कर्मियों के तबादले से बिजली कर्मचारी बेहद खफा है। इसके विरोध में बिजली कर्मचारी सब अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि साउथ सिटी उपमंडल में चल रहे घालमेल को दबाने के लिए जानबूझकर कर्मचारियों के तबादले किए गए। नियमानुसार 33 फीसद कर्मचारियों के ही तबादले एक साथ किए जा सकते हैं। 132 कर्मचारियों के तबादले नियमों को ताक पर रखकर किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:55 PM (IST)
132 बिजली कर्मचारियों के तबादले पर दिया धरना
132 बिजली कर्मचारियों के तबादले पर दिया धरना

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब-अर्बन डिवीजन में 132 कर्मियों के तबादले से बिजली कर्मचारी बेहद खफा हैं। इसके विरोध में बिजली कर्मचारी सब-अर्बन डिवीजन के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप है कि साउथ सिटी उपमंडल में चल रहे घालमेल को दबाने के लिए जानबूझकर कर्मचारियों के तबादले किए गए। नियमानुसार 33 फीसद कर्मचारियों के ही तबादले एक साथ किए जा सकते हैं। 132 कर्मचारियों के तबादले नियमों को ताक पर रखकर किए गए।

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी के उप मुख्य संगठनकर्ता रविदर यादव व सिटी यूनिट के सचिव रामनिवास गुलिया ने कहा की बिजली निगम के अधिकारियों की कर्मचारियों के तबादले करने की नीयत गलत है। जब तक इन कर्मचारियों के तबादला आदेश रद नहीं हो जाता, कर्मचारी धरना जारी रखेंगे। धरने में प्रदेश कमेटी के सह सचिव दलबीर मोर, प्रदेश कार्यकारिणी के उप महासचिव मुकेश भयाना, यूनिट के सह सचिव कुलदीप सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान अशोक कुमार, संगठनकर्ता सतीश कुमार, राजेश ठाकरान के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी