प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुग्राम रीजनल कार्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर मारुति सुजुकी एवं हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के परिसर में पर्यावरण दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:17 PM (IST)
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुग्राम रीजनल कार्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर मारुति सुजुकी एवं हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के परिसर में पर्यावरण दिवस मनाया। गुरुग्राम के रीजनल अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनो कंपनियों में कर्मचारियों ने पर्यावरण के संबंध में चर्चा की और बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सबको पौधारोपण करना होगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा, तो धरती पर जीव सुरक्षित रहेगा और सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा मिलेगी। इसके लिए हमें पृथ्वी पर ज्यादा से ज्यादा हरियाली बढ़ानी होगी। पर्यावरण दिवस पर कर्मचारियों में पर्यावरण को लेकर पेंटिग प्रतियोगिता भी कराई गई। उन्होंने पर्यावरण को लेकर अलग अलग चित्र बनाए, जो पर्यावरण को लेकर संदेश दे रहे थे। विकास सदन में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर एसडीओ नेहा सहारण भी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी