हरियाणा दिवस पर होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

गुरुग्राम समेत हरियाणा के खिलाड़ियों को करीब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:26 PM (IST)
हरियाणा दिवस पर होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरियाणा दिवस पर होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम समेत हरियाणा के खिलाड़ियों को करीब 8-9 माह बाद प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष जिला, राज्य और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी खेल प्रतियोगिताएं रद कर दी गई थीं, लेकिन अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतियोगिता खेलने को मिलेगी।

एक नवंबर हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में खेलों का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में खेल मंत्री संदीप सिंह ने सभी जिला खेल अधिकारियों के साथ बैठक कर आदेश दिए हैं कि सभी जिला अपने अपने यहां हरियाणा दिवस पर खेल प्रतियोगिता कराएं। जिला स्तर पर आठ खेल स्पर्धाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

जिला खेल अधिकारी जेजी बनर्जी का कहना है कि इसमें चार टीम स्पर्धा और चार एकल स्पर्धाओं के खेलों के मुकाबले कराए जाएंगे। जिसमें कबड्डी, हाकी, हैंडबाल, फुटबाल के अलावा एकल मुकाबलों में एथलेटिक्स, कुश्ती, मुक्केबाजी, बैडमिटन स्पर्धा शामिल है। बनर्जी ने कहा कि कुश्ती व मुक्केबाजी में किन किलो ग्राम वजन के खिलाड़ी शामिल होंगे यह सभी आदेश आएंगे और खिलाड़ियों को अवगत कराया जाएगा। प्रतियोगिता में इनाम होगा या नहीं होगा, इन सभी के संबंध में अभी कोई आदेश नहीं आए हैं।

chat bot
आपका साथी