बायजूस डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग में लें भाग, नासा के सफर का पाएं मौका

बायजूस और डिस्कवरी चैनल की मेजबानी में विश्व की सबसे बड़ी क्विज प्रतियोगिता डिस्कवरी सुपर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष 30 हजार से अधिक स्कूलों से एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:36 PM (IST)
बायजूस डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग में लें भाग, नासा के सफर का पाएं मौका
बायजूस डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग में लें भाग, नासा के सफर का पाएं मौका

जागरण संवाददाता, सोनीपत: बायजूस और डिस्कवरी चैनल की मेजबानी में विश्व की सबसे बड़ी क्विज प्रतियोगिता 'डिस्कवरी सुपर लीग' के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष 30 हजार से अधिक स्कूलों से एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता के तीन टॉप विजेता टीमों को नासा का सफर करने का मौका मिलेगा। साथ ही 10 लाख तक का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

बायजूस डिस्कवरी सुपर लीग में कक्षा तीसरी से 10वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को डिस्कवरी सुपर लीग की एप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रतियोगिता में हर कक्षा के बच्चों से अलग-अलग प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका जवाब उन्हें ऑनलाइन ही देना होगा। पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को डिस्कवरी चैनल की ओर से सर्टिफिकेट मिलेगा।

डिस्कवरी सुपर लीग एप को डाउनलोड करना बेहद आसान है। अपने मोबाइल पर द्धह्लह्लश्चह्य//ढ्ड4द्भह्वस्त्रह्यह्यद्य.ड्डश्चश्च.द्यद्बठ्ठद्म/स्त्रश्र2ठ्ठद्यश्रड्डस्त्रड्डश्चश्च टाइप करके इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप एन्ड्रायड और आइओएस मोबाइल पर उपलब्ध है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को बायजूस लर्निंग एप में 60 दिन के निश्शुल्क प्रवेश की सुविधा मिलेगी। साथ में डिस्कवरी व बायजूस की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

हर प्रतियोगी को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जो बायजूस का ही कोई कोर्स खरीदने में इस्तेमाल की जा सकती है। जिन स्कूलों के विद्यार्थी सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर शहर के सभी नामी स्कूलों में खास उत्साह देखा जा रहा है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 9811294403 और 8800601760 पर कॉल कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी