रामपुरा चौक पर लगने वाले जाम से लोग परेशान

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे रोजाना जाम लग रहा है। हालांकि यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन इसके बाद भी रोजाना जाम लग रहा है। इसके कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:27 PM (IST)
रामपुरा चौक पर लगने वाले जाम से लोग परेशान
रामपुरा चौक पर लगने वाले जाम से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, मानेसर: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे रोजाना जाम लग रहा है। हालांकि, यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन इसके बाद भी रोजाना जाम लग रहा है। इसके कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है।

रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यहां वाहनों के गुजरने के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई है जिसके कारण चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। इस फ्लाईओवर का प्रयोग गांव नखड़ौला, रामपुरा, वाटिका सिटी की तरफ जाने वाले लोगों के साथ नौरंगपुर और तावडू की तरफ जाने वाले वाहन चालक भी करते हैं। शाम के समय यहां वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां ट्रैफिक सिगनल भी लगाया गया है, लेकिन यह ठीक से काम नहीं कर रहा है।

गांव रामपुरा निवासी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि यहां जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। रोजाना जाम के कारण काफी दिक्कत हो रही है। सर्विस लेन भी यहां खस्ताहाल में है। सर्विस लेन में कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। गांव नखड़ौला निवासी लक्ष्मण यादव ने बताया कि यहां ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।

पिछले दिनों तो नखड़ौला के लिए जाने वाले रास्ते को ही बंद कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यहां व्यवस्था बनाई जानी चाहिए और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई जानी चाहिए। यहां शाम के समय गलत दिशा में जाने वाले वाहनों के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी