खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना काफी लंबा जाम लग रहा है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:05 PM (IST)
खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना 
लगने वाले जाम से लोग परेशान
खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, मानेसर: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना काफी लंबा जाम लग रहा है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह से दोपहर तक खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रह-रहकर जाम लगता रहा। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक से सवा घंटा लगा।

फास्टैग लाइन होने के बाद भी जाम लग रहा है। इसके कारण यहां प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है और वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। टोल प्लाजा के दोनों तरफ बनाए गए कटों के कारण भी जाम लग रहा है। रोजाना लगने वाले जाम के कारण आइएमटी मानेसर के उद्यमियों को भी काफी नुकसान हो रहा है। यहां रोजाना उद्यमियों को जाम में फंसना पड़ रहा है। इस टोल प्लाजा को हटाने के लिए कई बार शिकायत दी जा चुकी है। उद्यमियों और स्थानीय लोगों ने ट्विटर पर अभियान भी चला रखा है। खेड़की दौला टोल प्लाजा पर रोजाना लंबा जाम लगा रहता है। इसके कारण काफी दिक्कत हो रही है। रोजाना जाम में फंसने से समय के साथ डीजल का भी नुकसान हो रहा है।

कुलदीप यादव टोल प्लाजा को हटाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दो साल पहले पचगांव चौक पर शिफ्ट करने का जिक्र हुआ था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राव अभिषेक यादव औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना काफी लोग अपने वाहनों से कार्य के लिए आते हैं। इन लोगों को रोजाना अपने समय से पहले घर से निकलना पड़ता है। जाम की समस्या यहां की सबसे बड़ी समस्या है।

राकेश यादव गांव तक जाने के लिए भी जाम में फंसना पड़ता है। 2 मिनट के सफर के लिए आधे घंटे तक वाहनों की लाइन में लगना पड़ता है। फास्टैग लाइन होने के बाद भी जाम लग रहा है।

हरजस यादव, सरपंच, गांव रामपुरा

chat bot
आपका साथी