खुले में नमाज पढ़ने के लिए पाकिस्तान बना है: डा. सुरेंद्र जैन

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के विरुद्ध हिदू संगठनों ने सेक्टर-12ए में जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ते हैं वहां गोवर्धन पूजा का आयोजन कर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 07:30 PM (IST)
खुले में नमाज पढ़ने के लिए पाकिस्तान बना है: डा. सुरेंद्र जैन
खुले में नमाज पढ़ने के लिए पाकिस्तान बना है: डा. सुरेंद्र जैन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के विरुद्ध हिदू संगठनों ने सेक्टर-12ए में जहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ते हैं, वहां गोवर्धन पूजा का आयोजन कर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। गोवर्धन पूजा का आयोजन संयुक्त हिदू संघर्ष समिति की ओर से किया गया था। इसके माध्यम से शासन-प्रशासन से अपील की गई कि कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज न पढ़ने दें। चाहे लाठी चले या फिर गोली, किसी भी कीमत पर हिदू संगठन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्व हिदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिसे खुले में नमाज पढ़ना है वह पाकिस्तान चला जाए। खुले में नमाज पढ़ने के लिए ही पाकिस्तान बना है। सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ना एक जेहादी फसाद है। जगह पर कब्जा करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 1946 में हुए चुनाव के दौरान 95 फीसद मुसलमानों ने मुस्लिम लीग को वोट किया था। मुस्लिम लीग को वोट देने का मतलब पाकिस्तान के निर्माण का समर्थन करना था। 1947 में देश के विभाजन के दौरान 95 फीसद मुसलमानों को जाना चाहिए था लेकिन केवल 40 फीसद ही गए। जो नहीं गए वे इस देश के कानून के मुताबिक चलें न कि पाकिस्तान के हिसाब से।

एक माह में शून्य पर लाना है ऐसे सार्वजनिक नमाज स्थल

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने गुरुग्राम में हिदू संगठनों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के खिलाफ किए जा रहे विरोध को सही ठहराते हुए कहा कि जिन लोगों को विरोध करने पर गिरफ्तार किया गया था, वे धर्मयोद्धा हैं। गुरुग्राम का संदेश पूरे देश में जाएगा। संयुक्त हिदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने मान लिया है कि 37 स्थान नमाज पढ़ने के लिए अधिकृत नहीं हैं। जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग की उपस्थिति में तय हुआ है कि अगले एक महीने के भीतर 37 स्थान को शून्य पर लाना है यानी एक महीने बाद कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज नहीं पढ़ेंगे।

कार्यक्रम को प्रखर वक्ता कपिल मिश्रा, रवि रंजन, संयुक्त हिदू संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व सरपंच नत्थू सिंह एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता आर्य समाज के पदमचंद आर्य ने की जबकि संचालन संयुक्त हिदू संघर्ष समिति के प्रवक्ता राजीव मित्तल एवं अनुराग कुलश्रेष्ठ ने किया।

इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू, विहिप के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला मंत्री यशवंत शेखावत, मानेसर जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, संयुक्त हिदू संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश कौशिक, आर्य समाज से कन्हैयालाल आर्य, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह यादव, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अधिवक्ता विनोद कटारिया, भाजपा नेता नवीन गोयल, बजरंग दल से अभिषेक गौड़, मोनू मानेसर, भारत माता वाहिनी के संस्थापक दिनेश भारती, शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर, हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य पूर्ण यादव लोहचब, अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र फौजी, गगनदीप चौहान, रामबहादुर सिंह, अरुण चतुर्वेदी, राजेश पटेल, सुशील सौदा, अधिवक्ता अंजू रावत नेगी, शरद जिदल, प्रतिमा मनचंदा, अलका अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी