छह महीने के भीतर निजी अस्पतालों को लगाना होगा आक्सीजन प्लांट

प्रदेश में जितने भी निजी अस्पताल 50 बेड से अधिक क्षमता वाले हैं उन्हें अगले छह महीने के भीतर आक्सीजन प्लांट लगाना होगा। नहीं लगाने पर लाइसेंस रद करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे प्रदेश के गृह स्वास्थ्य एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने दैनिक जागरण से बातचीत में दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:43 PM (IST)
छह महीने के भीतर निजी अस्पतालों को लगाना होगा आक्सीजन प्लांट
छह महीने के भीतर निजी अस्पतालों को लगाना होगा आक्सीजन प्लांट

आदित्य राज, गुरुग्राम

प्रदेश में जितने भी निजी अस्पताल 50 बेड से अधिक क्षमता वाले हैं, उन्हें अगले छह महीने के भीतर आक्सीजन प्लांट लगाना होगा। नहीं लगाने पर लाइसेंस रद करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी शनिवार को गुरुग्राम पहुंचे प्रदेश के गृह, स्वास्थ्य एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने दैनिक जागरण से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अनिल विज ने कहा कि लाकडाउन एवं कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करने के बारे में पुलिस को कहा गया है। वैसे इस दिशा में पुलिस बेहतर कर रही है। दिक्कत केवल आक्सीजन लाने को लेकर आ रही है। ओडिशा से आक्सीजन लाने के लिए 10 टैंकर और चाहिए। टैंकर उपलब्ध हो, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काफी संख्या में 50 बेड से अधिक क्षमता वाले निजी अस्पताल हैं। उन्हें आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनना होगा। कई सरकारी अस्पतालों में भी आक्सीजन प्लांट लगाने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।

500 बेड का होगा जिला नागरिक अस्पताल

कई साल बाद भी गुरुग्राम में जिला नागरिक अस्पताल की बिल्डिग का निर्माण न शुरू किए जाने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि आर्किटेक्ट ने 300 बेड के अस्पताल का डिजाइन बनाकर दिया था। वह चाहते हैं कि कम से कम 500 बेड का अस्पताल हो। इसके लिए आर्किटेक्ट को दोबारा डिजाइन बनाने को कहा है। डिजाइन तैयार होते ही आगे की कार्यवाही तेज हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी