आउटसोर्स के 50 से ज्यादा कर्मचारियों की सेवा समाप्त

नगर निगम में आउटसोर्स के जरिए नियुक्त कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम को 50 से ज्यादा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
आउटसोर्स के 50 से ज्यादा 
कर्मचारियों की सेवा समाप्त
आउटसोर्स के 50 से ज्यादा कर्मचारियों की सेवा समाप्त

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम में आउटसोर्स के जरिए नियुक्त कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम को 50 से ज्यादा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इनके अलावा भी नगर निगम में आउटसोर्स पर नियुक्त 300 से ज्यादा कर्मचारियों पर छंटनी की गाज गिर सकती है। लगभग एक माह पहले कर्मचारियों की सूची शाखा अध्यक्षों से मांगी गई थी। अब सूची तैयार हो चुकी है और एक साथ काफी कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो चुकी है। नगर निगम में 1800 से ज्यादा कर्मचारी आउटसोर्स के जरिए नियुक्त हैं। कर्मचारियों की छंटनी के साथ ही इनको दूसरी शाखाओं में समायोजित भी किया जा सकता है।

हाल ही में 68 स्थायी क्लर्काें की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा नगर निगम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों के शामिल होने के कारण एचएसवीपी से सीवरमैन, माली, जेई सहित अन्य कर्मचारियों को नगर निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। इन कर्मचारियों को वापस एचएसवीपी में भेजा जा सकता है

नए गांव शामिल हुए तो ज्यादा कर्मियों की होगी जरूरत

नगर निगम में 38 गांवों को शामिल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में पंचायतें उतर गई हैं। अगर नए गांव शामिल होते हैं, तो नगर निगम में अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होगी। मुख्यालय को निगम की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मांग भी की गई है। ज्यादा संख्या में कर्मचारियों की छंटनी से कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है।

chat bot
आपका साथी