दिल्ली की घटना से आक्रोश, किसान नेताओं का जलाया पुतला

दिल्ली की घटना से आक्रोशित युवाओं ने डूंडाहेड़ा के महावीर चौक पर एकत्र होकर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेताओं के पुतले जलाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:21 PM (IST)
दिल्ली की घटना से आक्रोश, किसान नेताओं का जलाया पुतला
दिल्ली की घटना से आक्रोश, किसान नेताओं का जलाया पुतला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दिल्ली की घटना से आक्रोशित युवाओं ने डूंडाहेड़ा के महावीर चौक पर एकत्र होकर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेताओं के पुतले जलाए। प्रदर्शन करने वाले युवाओं का कहना था कि खुद को नेता बताने वाले किसान नेताओं का पता था कि कुछ गलत हो सकता है। इसके बाद भी ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए अड़े रहे। पुलिस ने जो रूट तय किया उस पर गए नहीं। डाकखाना चौक पर भी कुछ युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर प्रदर्शन कर तोड़फोड़ करने वाले तथा किसान आंदोलन को उग्र बनाने के लिए जिम्मेदार किसान नेताओं को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

विवेक यादव ने कहा पुलिस ने जब उपद्रव करने वालों के ट्रैक्टर रोके तो वह पुलिस पर ही हमला करने लगे। महिला पुलिस कर्मियों को भी दौड़ा कर पीटा। सुरक्षा कर्मियों ने नाले में कूद कर जान बचाई। मीडिया कर्मियों पर हमले किए गए। लाल किला में तोड़फोड़ कर दूसरा झंडा फहरा देश का अपमान किया गया। आंदोलन के नाम पर राजधानी में सरेआम गुंडागर्दी की गई।

चार किसान नेताओं के पुतले दहन करने वाले युवाओं में गुस्सा दिखा। प्रकाश लांबा, योगेंद्र पंडित, राजेश राव, प्रमोद ने कहा खुद को किसान नेता बताने वाले लोग चुनाव लड़ चुके है जो अपने ही क्षेत्र में हार चुके वह देश का नेता बनने का ख्वाब देख रहे हैं। ऐसे नेताओं को तुरंत जेल में डाल देशद्रोह का मामला चलाना चाहिए। क्योंकि इनकी लगाई आग से पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा है। दूसरे देश में हमारे लोकतंत्र की धाक है। हिसा कर उस पर धब्बा लगाया गया।

chat bot
आपका साथी