प्रख्यात ऋषि, योगी तथा संगीतज्ञ थे महर्षि वाल्मीकि

महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि समाज के युवाओं शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रिषि राज राणा व वार्ड तीन की पार्षद पिकी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:00 PM (IST)
प्रख्यात ऋषि, योगी तथा संगीतज्ञ थे महर्षि वाल्मीकि
प्रख्यात ऋषि, योगी तथा संगीतज्ञ थे महर्षि वाल्मीकि

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि समाज के युवाओं शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रिषि राज राणा व वार्ड तीन की पार्षद पिकी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रिषि राज राणा व पार्षद पिकी शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्रख्यात ऋषि, योगी तथा संगीतज्ञ थे। वह चारों वेदों के ज्ञाता थे। उन्होंने चारों वेदों की शिक्षा रामायण में निहित कर दी थी। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान राम के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़ों को पकड़े लव कुश, राम सीता लक्ष्मण, महर्षि वाल्मीकि, राम भक्त हनुमान की झांकी प्रस्तुत की गई।

शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर दिल्ली गेट से शुरू करके बस अड्डे से होते हुए फाजिलपुर मोड़ से सरकारी अस्पताल से वार्ड 13 के वाल्मीकि मंदिर में यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर समाज सेवी गौरीशंकर, भीम सारवान, दयाराम, पूर्ण, सतीश सारवान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सरमथला रैली की तैयारी को लेकर बैठक

जासं, गुरुग्राम: भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ गुरुग्राम की बैठक बुधवार को प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संतोष कुमार साहनी ने की। बैठक में 23 अक्टूबर को सोहना विधानसभा क्षेत्र के सरमथला गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण समारोह एवं विकास रैली को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैली में मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में जिला संयोजक विपिन जायसवाल ने कहा कि प्रकोष्ठ की ओर से करीब 500 कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, जिला सह संयोजक धनंजय कुंवर, अविनाश सिंह, दयानंद कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी संत कुमार, जिला संपर्क प्रमुख महावीर मिश्रा, आइटी सह प्रमुख प्रदीप कनौजिया, वोट निर्माण सह प्रमुख अनुपम झा, बीके शुक्ला एवं नवीन कुमार आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी