लेफ्टिनेंट बने निश्चय सिंह का किया स्वागत

सेना में लेफ्टिनेंट बने निश्चय सिंह का रविवार को गांव कासन पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। निश्चय सिंह ने चेन्नई से ट्रेनिग पास कर ली है। गांव कासन निवासी एडवोकेट विनोद चौहान ने बताया कि निश्चय सिंह गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से चांदी की तलवार सम्मानपूर्वक भेंट की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:17 AM (IST)
लेफ्टिनेंट बने निश्चय सिंह का किया स्वागत
लेफ्टिनेंट बने निश्चय सिंह का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, मानेसर : सेना में लेफ्टिनेंट बने निश्चय सिंह का रविवार को गांव कासन पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। निश्चय सिंह ने चेन्नई से ट्रेनिग पूरी की है। गांव कासन निवासी एडवोकेट विनोद चौहान ने बताया कि निश्चय सिंह गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से चांदी की तलवार सम्मानपूर्वक भेंट की गई। निश्चय सिंह के दादा सुखपाल सिंह भी सेना में कर्नल थे। निश्चय सिंह के पिता प्रताप सिंह ने कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया है। परिवार ने जो संस्कार निश्चय को दिए हैं। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए देश सेवा करेगा। गांव इस मौके पर कैप्टन प्रेमपाल, रमेश पूर्व सरपंच, सतदेव सरपंच, नरसिंह चौहान, दर्शन पाल, कर्नल हेमपाल सिंह, गुरुपाल, महेश चौहान, पीपी सिंह, बृजपाल चौहान, हरपाल चौहान, सूबेदार बीरसिंह समेत काफी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी