Lockdown in Haryana: दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित इन जिलों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें पाबंदियां

Lockdown in Haryana दिल्ली से सटे हरियाणा के कई जिलों में संपूर्ण लाॅकडाउन लग गया है। यह घोषणा हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज ने की। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में तीन मई सोमवार से लेकर सात दिनों का संपूर्ण लाॅकडाउन किया जा रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:14 AM (IST)
Lockdown in Haryana: दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित इन जिलों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, जानें पाबंदियां
दिल्ली से सटे हरियाणा के कई जिलों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

गुरुग्राम, ऑनलाइन डेस्क। Lockdown in Haryana: दिल्ली से सटे हरियाणा के कई जिलों में संपूर्ण लाॅकडाउन लग गया है। यह घोषणा हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज ने की। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में तीन मई सोमवार से लेकर सात दिनों का संपूर्ण लाॅकडाउन किया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे एनसीआर के कई हिस्सों में लॉकडाउन कल तीन मई से प्रभावी हो जाएगा। बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण हरियाणा में बिगड़ते हुए हालात को संभालने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके साथ ही दिल्ली से सटे कई जिले पूरी तरह बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं एनसीआर के किन-किन जिलों में लॉकडाउन से दिल्ली आने जाने वालों को परेशानी हो सकती है।

एनसीआर के इन जिलों में लगा 10 मई तक लॉकडाउन रेवाड़ी फरीदाबाद गुरुग्राम सोनीपत महेंद्रगढ़ पलवल

फरीदाबाद का ताजा हाल (Lockdown in Faridabad)

फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, शनिवार को 1006 लोगों ने इस बीमारी को मात भी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 1751 नए संक्रमितों की पहचान भी की है। पांच संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है, हालांकि स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार कराने वालों की लाइन बता रही है कि यह संख्या कहीं अधिक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष से लकर अब तक 513 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 12199 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1792 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 10407 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा 625 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में आइसीयू में भर्ती हैं और 108 संक्रमित वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं।

सोनीपत का ताजा हाल (Lockdown in Sonipat)

सोनीपत जिले में 24 घंटे के अंदर 936 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 778 ने कोरोना की जंग जीती है, जबकि तीन की मौत हुई है। जिले में अब तक कुल 31196 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 23701 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 142 हो चुका है, जबकि 7353 एक्टिव केस हैं। जिले में शनिवार को 1986 की रिपोर्ट आई जिसमें से 936 संक्रमित मिले। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 210 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 119 मरीज कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, 59 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 32 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

मेवात का ताजा हाल (Lockdown in Mewat- Nuh)

मेवात का शनिवार को जिले में कोरोना के 105 नए संक्रमित मिले। इसके अलावा 15 मरीज ठीक भी हुए। जिनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में नए मामलों में नूंह से 38, इंडरी से तीन, तावडू से 33, पुन्हाना से नौ, नगीना से नौ, फिरोजपुर झिरका से 13 मामले सामने आए हैं। सिविल सर्जन डा सुरेंद्र यादव ने कहा कि जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। मास्क और शारीरिक दूरी अत्यंत जरूरी है। जहां तक हो सके घर से बाहर ना निकलेन। अब जिले में कोरोना के 384 एक्टिव मरीज है। जिले में अब तक कोरोना के 2476 मामले सामने आए हैं। जिनमें अब तक 2053 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से जिले में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

किन्हें मिलेगी छूट

हरियाणा के मंत्री के आदेश के बाद यहां पर लाॅकडाउन की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि लाॅकडाउन के दौरान कई चीजों पर सरकार की तरफ से छूट रहेगी।

अस्पताल आने-जाने वालों को।

गर्भवती महिला को अस्पताल जाने की।

आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी

प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के लोगों के आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी।

सरकारी आफिस में काम करने वालों को विशेष छूट रहेगी।

Haryana Lockdown: कल से हरियाणा में 7 दिन का लॉकडाउन, विज ने किया ट्वीट

chat bot
आपका साथी