Bharat Band 2021: दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

Bharat Band 2021 सप्ताह का पहला दिन होने के चलते भी जाम का असर ज्यादा है। वहीं दिल्ली यातायात पुलिस ने एहतियातन दिल्ली में लाल किला के दोनों कैरेज वे को बंद कर दिया है। छत्ता रेल और सुभाष मार्ग भी दोनों ओर से बंद हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:27 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:20 AM (IST)
Bharat Band 2021: दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन
Bharat Band 2021: दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

नई दिल्ली/गुरुग्राम, जागरण डिजिटल डेस्क। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के साथ एनसीआर के ज्यादातर शहरों में जाम की स्थिति है। किसानों द्वारा किए गए भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर कई किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया है। सड़कों पर वाहनों की इतनी लंबी कतार लग गई है कि गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। सप्ताह का पहला दिन होने के चलते भी जाम का असर ज्यादा है।

वहीं, दिल्ली यातायात पुलिस ने एहतियातन दिल्ली में लाल किला के दोनों कैरेज वे को बंद कर दिया है। छत्ता रेल और सुभाष मार्ग भी दोनों ओर से बंद हैं। दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन के चलते जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-यूपी बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सघन जांच की जा रही है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।

भारत बंद को लेकर दिनभर पुलिस अलर्ट पर

कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को भारत बंद को लेकर पुलिस को दिनभर अलर्ट कर दिया गया है। सभी थानों की पुलिस, सहायक पुलिस आयुक्त से लेकर सभी उपायुक्त अपने-अपने इलाकों पर नजर रख रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित सभी मुख्य सड़कों पर पुलिस राउंड मारती रही है।

पुलिस आयुक्त केके राव का कहना है कि कहीं भी जाम लगाने नहीं दिया जाएगा। जोर-जबर्दस्ती से बाजार बंद कराने नहीं दिया जाएगा। इस बारे में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सोमवार सुबह से ही पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में सक्रिय हैं। नाकों पर पुलिस अलर्ट रहती ही हैं और सोमवार तो तो अधिक अलर्ट है। संदिग्धों के ऊपर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ राजीव चौक पर भी संयुक्त किसान मोर्चा का कई महीने से लगातार शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन चल रहा है।

chat bot
आपका साथी