पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का केंद्र होगा राम मंदिर : प्रेमचंद गोयल

ram mandir nirman भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा एवं विवेकानंद आरोग्य केंद्र की ओर से शनिवार शाम गोल्फ कोर्स रोड स्थित मैगनोलियास सोसायटी में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Aditya RajEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:39 PM (IST)
पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का केंद्र होगा राम मंदिर : प्रेमचंद गोयल
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी निधि समर्पण करने वालों की लाइन लगी रही।

गुरुग्राम [आदित्य राज]। भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा एवं विवेकानंद आरोग्य केंद्र की ओर से शनिवार शाम गोल्फ कोर्स रोड स्थित मैगनोलियास सोसायटी में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख रहे वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल, हरियाणा इकाई के प्रांत संघचालक पवन ¨जदल, प्रांत प्रचारक विजय कुमार एवं विधायक सुधीर ¨सगला विशेष रूप से शरीक हुए।

कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की बारिश हुई। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी निधि समर्पण करने वालों की लाइन लगी रही। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल ने कहा कि लाखों लोग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शहीद हो गए। 492 सालों तक निरंतर संघर्ष चला। अब जाकर शुभ दिन आया है। हम सभी की आंखों के सामने मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। यह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का केंद्र होगा। सभी वेदों के ऊपर शोध किया जाएगा।

ऐसा संग्रहालय बनाया जाएगा जिसमें देश के सभी भाषाओं के महापुरुषों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। किस तरह से मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष चला, इस बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलकर पूरी दुनिया में शांति की स्थापना की जा सकती है। मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान धन संग्रह के लिए नहीं बल्कि निर्माण में एक-एक रामभक्त का योगदान हो, इसलिए चलाने का निर्णय लिया गया। मंदिर का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि एक से दो हजार वर्षों तक कुछ नहीं बिगड़ेगा।

संबोधन से पहले भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सेवा) विनोद मित्तल, परिषद की महाराणा प्रताप शाखा गुरुग्राम के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, विवेकानंद आरोग्य केंद्र न्यास के सदस्य व उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया।

इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक विकास कुमार, कार्यवाह हरीश कुमार, निधि समर्पण अभियान के जिला प्रमुख अजीत ¨सह, सह प्रमुख संजीव सैनी, विश्व ¨हदू परिषद के प्रांत गो-सेवा प्रमुख ईश्वर मित्तल, गो-सेवा आयोग के सदस्य पूर्णचंद यादव, सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. अशोक दिवाकर, सोमेश मित्तल, आकाश ¨सगला, मुकेश ¨सघल, गोपाल अग्रवाल, सुधीर चोपड़ा, भाजपा नेता सुमेर ¨सह तंवर, अनिल यादव, कमल अग्रवाल, डा. प्रिया तिवारी, डा. शिवम सेठी, डा. रीता प्रकाश, रेखा तिवारी एवं निशि ¨सघल सहित काफी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी